वीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर महापौर द्वारा किया गया वाहन रैली का स्वागत,स्मारक के विकास, आवश्यक सुविधाओं के साथ पहुँच मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) वीर दुर्गादास राठौर की जयंती के अवसर पर बुधवार को राठौर समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह एवं वाहन रैली का स्वागत नगर पालिक निगम द्वारा गोपाल मंदिर पर किया गया इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य डॉ योगेश्वरी राठौर, रजत मेहता द्वारा राठौर समाज के वरिष्ठ जनों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर कर किया गया।
——————————————————————————————————————————————————————————————–
समग्र राजपूत समाज ने क्षत्रिय गौरव वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई 
वीर दुर्गादास की गौरव गाथाओं का वर्णन किया
उज्जैन। क्षत्रिय गौरव वीर दुर्गादासजी की ३८७ वीं जयंती समग्र राजपूत समाज के तत्वावधान में क्षिप्रा तट के समीप स्मारक पर 13 अगस्त को श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
वृहद् गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित राजपूत सरदारों द्वारा पूजन अर्चन कर वीर दुर्गादास की गौरव गाथाओ का वर्णन किया तथा स्थानीय स्मारक के समुचित विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से माँग किए जाने का निर्णय लिया। प्राथमिकता के आधार पर स्मारक स्थल तक पहुँच मार्ग के शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने की माँग शासन से की गई है।
कार्यक्रम के संयोजक भरत सिंह हाड़ा ने बताया कि वर्षभर इस स्मारक पर देश विदेश से अनेक श्रद्धालु आकर यहाँ अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हैं। यह एक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सम्पदा है जिसका संरक्षण पुरातत्व विभाग के अधीन है अतः शासन को आग्रह किया गया है की वे इसका यथासमय उचित संरक्षण करते रहें। जयंती अवसर पर सर्वश्री कार्तिकेय सिंह पीपलियाहामा, भरत सिंह हाड़ा, अश्विनी सिंह चौहान पिपल्यहामा, हरी सिंह सिसोदिया कायथा, ऊधम सिंह राठौड़, जीवन सिंह शेरपुर (करणी सेना), शैलेंद्र सिंह झाला (करणी सेना), महेंद्र सिंह पवार, हरनाम सिंह राठौड़ नागझीरी, कुलदीप सिंह पवार पीपलोदा द्वारकाधीश, गोपाल सिंह हिरावत एडवोकेट, ऋषिराजसिंह झाला कचनारिया झाला, रोहित सिंह हाड़ा, रघुराज सिंह झाला कचनारिया, शैलेंद्र सिंह राठौड़ झुमकी, यजुवेन्द्र सिंह सिसोदिया एडवोकेट छोटा रावला कायथा, महिपाल सिंह चौहान डाबड़ी एडवोकेट, प्रवीण सिंह राठौड़ भटपचालना, राजेंद्र सिंह चौहान कलेसर, रवींद्रसिंह सोलंकी जलवा, लोकेंद्र सिंह राठौड़, जितेंद्रसिंह पवार, जुझार सिंह, जसवंत सिंह राठौड़ आदि राजपूत समाजजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक भरत सिंह हाड़ा द्वारा उपस्थित राजपूत सरदारों का आभार व्यक्त किया गया एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कि गई।
——————————————————————————————————————————————————————————————–