उत्तरप्रदेश के विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) उज्जैन पहुचे, बाबा महाकाल का किया पूजन अर्चन 

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के कुंडा विधान सभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक रघुराज प्रताप सिंह जी (राजा भैया) शुक्रवार को उज्जैन प्रवास पर है,उज्जैन पहुच कर राजा भैया ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया | महाकालेश्वर मंदिर पर राजा भैया ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा,राजेश सिंह भदौरिया, मनंजीत सिह कडोदिया दरबार, मनेन्द्र सिकरवार,संभागीय जनसंपर्क के जितेंद्र राठौर,सोहन सिंह ठाकुर, हनी बना आदि उपस्थित थे

राजा भैया का राजनैतिक सफ़र :-

 रघुराज प्रताप सिंह कुंडा की सीट से, स्वतंत्र पूर्वक सन् 1993 में राज्य स्तरीय चुनाव में भाग लिया और विजयी होकर विधायक बने। तब वह सिर्फ 26 वर्ष के थे। सन् 1999 में इण्डियन जनरल इलेक्शन में इन्होंने राजकुमारी रत्ना सिंह के खिलाफ, अपने चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह को उतार दिया। राजा भैया कद्दावर राजनेता छवि के प्रभाव से उनके भाई भी उस चुनाव में जीत गए थे।

राजा भैया ने 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से कुंडा की राजनीति में कदम रखा था। तब से वह लगातार अजेय बने हुए हैं। उनसे पहले कुंडा सीट पर कांग्रेस के नियाज हसन का डंका बजता था। हसन 1962 से लेकर 1989 तक कुंडा से पांच बार विधायक चुने गए।

राजा भैया 1993 और 1996 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित, तो 2002 और 2007, 2012 के चुनाव में एसपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक चुने गए। राजा भैया, बीजेपी की कल्याण सिंह सरकार और एसपी की मुलायम सिंह सरकार में भी मंत्री बने। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट में खाद्य एवं रसद मंत्री है।

राजा भैया को सन 1997 में भारतीय जनता पार्टी के कल्याण सिंह के मंत्रीमंडल में कबानी मंत्री, वर्ष 1999 व 2000 में राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह के कैबिनेट में खेल कूद एंव युवा कल्याण मंत्री बनाया गया। साल 2004 में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव की सरकार में रघुराज प्रताप खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री बने।

15 मार्च, 2012 को राजा भैया पुनः उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट में कारागार एवं खाद्य एवं रसद मंत्री बने, लेकिन 2 मार्च 2013 को कुंडा में तीहरे हत्याकांड मामले में डी. एस. पी. जिया उल हक के हत्या मामले राजा भैया का नाम आने पर इन्होने 4 मार्च, 2013 को मंत्री पद से इस्तिफा दे दिया। हालांकि बाद में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के प्रारंभिक जाँच में ही राजा भैया निर्दोष पाए गए और क्लोजर रिपोर्ट में इन्हें क्लीन चिट मिल गई। सी.बी. आई . की अंतरिम रिपोर्ट में राजा भैया को पूरी तरह क्लीन चिट मिल गयी और 11 अक्टूबर को उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मान सहित पुनः कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया और वर्तमान सरकार में रघुराज प्रताप सिंह खाद्य, रसद एवम् आपूर्ति विभाग के मंत्री हैं। कुँवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया  हर साल 101 गरीब बहन बेटियो की शादी करवाते है।