मुख्यमंत्री ने क्षिप्रा नदी में उतर कर घाटों सफाई की, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी, तालाबों, कुएं, बावड़ियों की सफाई, स्वच्छता एवं संवर्धन का दिया संदेश

उज्जैन :(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सोमवार को मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  द्वारा क्षिप्रा नदी के घाटों, सीढ़ियों की सफाई नदी में उतरकर अपने हाथों से करते हुए इस अभियान के क्रम में नदी, तालाबों, कुएं, बावड़ियों की सफाई एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया।
 मुख्यमंत्री  द्वारा सफाई कार्य उपरांत क्षिप्रा नदी में स्नान करते हुए मां क्षिप्रा की आरती पूजन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए नदी, तालाबों के संरक्षण संवर्धन के बारे में बताया गया। माननीय मुख्यमंत्री  के कर कमलों से नगर निगम उज्जैन के सफाई मित्रों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
       कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पंचक्रोशी यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया
   इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष  संजय अग्रवाल, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त आशीष पाठक, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, रूप पमनानी, महावीर नाथ जी महाराज उपस्थित रहे