भगवान महाकाल को अर्पित किया रजत छत्र, 2 लाख 16 हजार रुपए कीमत से बना रजत छत्र भगवान को अर्पित 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री महाकालेश्वर मंदिर में उज्जैन के खंडेलवाल परिवार ने बुधवार को 2020.600 ग्राम का रजत छत्र भगवान महाकाल को अर्पित किया। रजत छत्र की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

उज्जैन के खंडेलवाल परिवार की उषा देवी, कृष्णा देवी, ममता ताम्बी और पंकज खंडेलवाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान को यह रजत मुकुट भेंट किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से खंडेलवाल परिवार का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। दानदाता पंकज खंडेलवाल ने बताया कि 2 लाख 16 हजार रुपए कीमत का रजत छत्र भगवान को अर्पित किया है।