विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने निकाली मान वंदना पथ संचलन यात्रा,प्रांत संयोजिका द्वारा बहनों का किया मार्गदर्शन 

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी जिला उज्जैन महानगर में मान वंदना पथ संचलन यात्रा का आयोजन किया गया।
मातृशक्ति प्रांत संयोजिका आरती अजय जायसवाल द्वारा बहनों का मार्गदर्शन किया गया। जिसमें विभाग संयोजिका लता चौहान, जिला उपाध्यक्ष रितु कपूर, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी अंजू रावल, दुर्गा वाहिनी सहसंयोजीका सुहानी, जिला सेवा प्रमुख दाखा राठौर उपस्थित रहे।