उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) समाज में घटित होने वाली सभी जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से जन-जन तक पहुँचती है। समाचार पत्र के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को भी जमीनी जानकारी पहुँचती है। इसी जानकारी के आधार पर जनप्रतिनिधी काम करते हैं। वास्तव में समाचार पत्र समाज का दर्पण होता है।
यह बात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने उदय आरंभ समाचार पत्र के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मिलन एवं सम्मान समारोह में कही। विधायक श्री जैन ने कहा कि समाज में व्याप्त समस्याओं की समस्त जानकारी मीडिया के माध्यम से उन तक पहुँचती है। जिससे उन्हें काम करना आसान हो जाता है। श्री जैन ने कहा कि यह उज्जैन के लिये गौरव का विषय है कि यहां से मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। उज्जैन के विकास के द्वार तेजी से खुल रहे हैं। उज्जैन का चारों तरफ से विकास हो रहा है। इसमें शहरवासी भी अपना कोई सुझाव देना चाहते हैं तो वह सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उदय आरंभ के संपादक उदय सिंह चंदेल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। स्मृति चिन्ह मोहन राजपूत, गौर एसोसिएट्स द्वारा दिये गये थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन शैलेन्द्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा श्री व्यास को संचालन सम्मान से सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन रामचन्द्र गिरी ने किया।
नगर निगम सदैव आपके साथ- सभापति श्रीमती यादव
नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने उदय आरंभ के दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वास्तव में अखबार निकालना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शहर के विकास के लिये नगर निगम वचनबद्ध है। शहरवासी नगर निगम से किसी तरह की कोई मदद चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर नवरात्रि पर्व पर चल रही मां की आराधना पर भी नगरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
उदय आरंभ परिवार को शुभकामनाएं- महापौर टटवाल
महापौर मुकेश टटवाल द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदय आरंभ परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार पत्र का संचालन करना कठिन कार्य है। उदय आरंभ परिवार लगातार दो वर्षों से इस कार्य को कर रहा है, इसके लिये वह बधाई के पात्र हैं।
परंपरा को आगे बढ़ाया- पूर्व विधायक भारती
पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने कहा कि उदय आरंभ का संचालन दो वर्षों से हो रहा है जो काफी सुखद है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उदय आरंभ के संपादक उदय सिंह चंदेल ने अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनके दादा ठा. शिवप्रताप सिंह की पत्रकारिता की राह को उन्होंने चुना है वह बधाई के पात्र हैं।
समाचार पत्र चुनौतीपूर्ण कार्य- पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोलंकी
सेवा भारती के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया का युग बहुत तेजी से बदल रहा है। इस तेजी से बदलते युग में समाचार पत्र का कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उदय आरंभ ने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है।
विपक्ष की आवाज बुलंद करता समाचार पत्र- अध्यक्ष भाटी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि उदय आरंभ समाचार पत्र ने सदैव सत्तापक्ष के साथ विपक्ष की आवाज को भी बुलंद किया है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज का भी सम्मान होना चाहिये। उदय आरंभ ने विपक्ष की आवाज का भी सम्मान समाचार पत्र के माध्यम से रखा है। दो वर्ष पूर्ण होने पर उदय आरंभ को बधाई दी गई।
तेजी से बदल रहा है पत्रकारिता का दौर- श्री जैन
प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष व दैनिक अक्षर विश्व के प्रधान संपादक सुनील जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता का दौर तेजी से बदल रहा है। सोश्यल मीडिया की पत्रकारिता ने तेजी से जगह बनाई है किंतु आज भी समाचार पत्र की विश्वसनीयता कायम है। सोश्यल मीडिया पर खबर तेज गति से मिल जाती है किंतु कई बार उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह रहता है। समाचार पत्र में प्रकाशित खबर आज भी लोगों की पहली पसंद है।
चुनौती को स्वीकार किया- अध्यक्ष हर्षवर्धन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि उदय आरंभ परिवार ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है। उनकी खबरों में एक अलग मिजाज देखने को मिलता है। इस अवसर पर उन्होंने मातृ शक्ति को प्रणाम करते हुए नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।
पत्रकार सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार
कार्यक्रम में पत्रकारों को पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। पत्रकार सम्मान से अतिथियों द्वारा श्री अशोक पटेल, श्री देवेन्द्र पुरोहित, श्री हेमंत भोपाले, श्री हेमंत सेन, श्रीमती हीना तिवारी, श्री जयसिंह ठाकुर, श्री ललित सक्सेना, श्री ललित जैन, श्रीमती रश्मि जैन, श्री एसएन शर्मा, श्री राजेन्द्र पुरोहित, श्री सतीश गौड़, श्री राजेन्द्र राठौर, श्री रामचंद्र गिरी और श्री कमलेश जाटवा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
उदय आरंभ के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मिलन समारोह में वरिष्ठ अभिभाषक वीरेन्द्र शर्मा, हरदयाल सिंह ठाकुर, वीरेन्द्र सिंह परिहार, सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी प्रदीप वर्मा, डीएस पटेल, दीनेश पंड्या, पत्रकार एमआई शेख, धर्मेन्द्र राठौर, राज जोशी, आशीष सिसौदिया, आनंद पांचाल, अभिषेक सिंह बैस, आशीष जैन, आलोक शर्मा, आशीष शर्मा, अजय तिवारी, अश्विन व्यास, अविनाश सहानी, अश्विन चौधरी, अनुराग शर्मा, अभिमन्यु सिंह चंदेल, अमृत बैण्डवाल, अशोक त्रिपाठी, अमर शंकर जोशी, बलदेव राज, भगवान सिंह आंजना, भूपेन्द्र भूतड़ा, भारत सिंह चौधरी, चंद्रभान सिंह चंदेल, चमन राजोरा, चेतन राठौर, चंद्रपाल दिखित, दिलीप सिंह चौहान, दीपक सैनी, दीपक बिजोरे, दिग्विजयसिंह चंदेल, दारा खान, द्वारकाधीश चौधरी, धर्मेन्द्र सिरोलिया, दुष्यंत वर्मा, धर्मेन्द्र पंड्या, दीपक टंडन, गजानंद रामी, गगन परिहार, घनश्याम शर्मा पप्पू, हरिओम राय, हुकुमचंद बलदिया, हितेन्द्र सेंगर, ऋषि शर्मा, हेमेन्द्र सिंह चौहान, इस्तिहाक हुसैन, असलम खान, इंदर सिंह चौहान, इंदर सिंह चौधरी, खलिक मंसूरी, जितेन्द्र ठाकुर, जगदीश परमार, जितेन्द्र राठौर, जयसिंह ठाकुर, जितेन्द्र सिंह चौहान, जावेद अहमद, कैलाश सिसौदिया, ललित ज्वेल, ललित खटावकर, लक्ष्मीनारायण गौर, मनोज तिलक, मंगेश भुजाड़े, महेश वशिष्ठ, श्रीमती मिनाक्षी गुप्ता, मुकेश भीष्म, मुकेश पांचाल, मनोज भटनागर, मनोज कुशवाह, मनीष पांडे, मुरली जोशी, मोरेश्वर राव, नोमिश दुबे, डॉ. निर्दोष निर्भय पाठक, नासिर बेलिम, नीलेश सांगी, निलेश खोइरे, पुष्करण दुबे, परमानंद शर्मा, पवन गरवाल, प्रशांत अंजाना, प्रकाश त्रिवेदी, प्रमोद व्यास, प्रेम डोडिया, प्रबोध पांडे, राजेश रावत, राजेन्द्र शर्मा, राहुल कटारिया, राजेश करे, राहुल जैन, रुपेश तिवारी, राजेन्द्र रघुवंशी, राहुल राठौर, रवि मंडलोई, संदीप कुलश्रेष्ठ, संजय पुरोहित, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला, सचिन सिन्हा, सुखराम सिंह तोमर, सुरेन्द्र मोहन अग्रवाल, संजय सिंह तोमर, संतोष कृष्णानी, सत्यनारायण सोमानी, शादाब अंसारी, शिवेन्द्र तिवारी, शंकर सिंह देवड़ा, डॉ. उमेश शर्मा, युधिष्टिर कुलश्रेष्ठ, उदय सिंह सेंगर, विवेक सोनी, विवेक चौरसिया, विनोद सिंह, विमल बैण्डवाल, विकास सेठी, विजेन्द्र यादव, विनोद कन्नौजिया, विजय सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह चंदेल, निरुक्त भार्गव, सुरेश मालवीय, एडवोकेट योगेश व्यास, रवि शुक्ला, होटल व्यवसायी सुरेश मोड, आशीष पुरोहित, गौरव सिंह गौर, राजू बाकेड़िया, प्रभात ललावत, अजय सिंह चौहान, महेन्द्र यादव, उदय यादव, अभिभाषक नरेन्द्र सिंह सोलंकी, विशाल शर्मा, सतीश राजवानी, हजारीलाल मालवीय, संजय जोशी, दादा गोविंद शर्मा, प्रकाश तल्लेरा, अशोक तल्लेरा, अमित सिंह चौहान, राजू शर्मा, पीयूष जायसवाल, रोशन यादव, डा. जितेन्द्र रायकवार, करिश्मा चौहान, विनोद जोशी, विवेक चंदेल, रोमेश शर्मा, अश्विन चौपड़ा, राकेश पुरी, सुनील शर्मा, केसरसिंह पटेल, गोविंदा जायसवाल, धर्मेन्द्र पांचाल, नरेन्द्र सिंह अकेला, सुरेश विजयवर्गीय, देवेन्द्र जोशी, भगवान शर्मा, निरुक्त भार्गव, उमेश यादव, आकाश तंवर, मानसिंह चौहान, प्रकाश प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि करण परमार सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।