मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव की अन्त्येष्टी भुखी माता क्षेत्र में,केंद्र और राज्य के प्रमुख मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किए

उज्जैन /(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में अपार जनमुदाय उमड़ा। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी स्वर्गीय श्री यादव की अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन कर शोक प्रकट किया। अंतिम यात्रा में विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय श्री यादव की अंतिम यात्रा उनके निज निवास गीता कॉलोनी से सकडिया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड से भूखी माता पहुंची, जहां अन्तिम क्रिया संपन्न हुई। यहा स्वर्गीय यादव के जेष्ठय पुत्र, नारायण यादव एवं मुख्यमत्री डॉ यादव के अग्रज नन्दलाल यादव ने मुखाग्नि दी।
स्व. श्री यादव ने जीवन की सार्थकता सिद्ध की- कर्नाटक के राज्यपाल श्री गेहलोत
मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता श्री पूनमचन्द यादव के अंतिम संस्कार में उपस्थित हुए कर्नाटक राज्य के महामहिम राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय पूनमचन्द यादव ने कर्मप्रधान बनकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की है। इसी तरह विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय यादव के जीवन के पूण्य का प्रतिफल है कि उनका एक बेटा प्रदेश की आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता वृक्ष के समान छाया देते है। स्वर्गीय यादव ने जीवन में संघर्ष कर परिवार को स्थापित किया और सब के प्रति प्रेम की भावना रखी। नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता का स्थान दुनिया में कोई नही ले सकता है। माता-पिता देवतुल्य होते है। कर्मशील माता-पिता का दुनिया से जाना असहनीय होता है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया, महिदपूर विधायक दिनेश जैन बोस, राजाराम यादव, आशीष चौहान ने भी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए स्वर्गीय यादव की आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिवारजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनम चंद यादव के अंतिम दर्शन के लिए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश चन्द्र देवड़ा, प्रदेश के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मंत्री चैतन्य कश्यप, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री करण सिंह वर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद वीडी शर्मा, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महेश परमार, इन्दौर विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधुवर्मा, गोलू शुक्ला, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, पूर्व मंत्री सर्व नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री पारस जैन, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सैना, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह व सन्दीप यादव, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।