सैनिकों की कलाईयों पर बंधेगी  उज्जैन की राखियां, बाबा महाकाल के प्रसाद के साथ नारी शक्ति ने सैनिकों को भेजी राखी

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री अथर्व नारी शक्ति संगठन ने सैनिकों को बॉर्डर पर राखी व बाबा महाकाल का प्रसाद भेजा।सचिव मोना जैन ने बताया कि अध्यक्ष संध्या सोलंकी, मोना शर्मा, दीपाली सोमानी, मंजू यादव, स्नेहा अरोड़ा, वर्षा सूद, कमलाक्षी प्रधान, समीक्षा व्यास, काजल कटारिया, नीलू भदोरिया, मनोरमा हर्निया, अनवर जहां एलची द्वारा सैनिकों की कलाईयों पर बांधने के लिए राखियां संगिनी ग्रुप अध्यक्ष ममता सांगते को दी गई। इसके साथ ही बाबा महाकाल का प्रसाद भी श्री अथर्व नारी शक्ति संगठन की तरफ से सैनिकों के लिए भेजा गया।