रात दिन एक कर जय गुरु देव आश्रम में बना दिया तालाब

उज्जैन |(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) जय गुरु देव आश्रम पिंगलेश्वर पर तीन दिवसीय प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन संत उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में चल रहा है | जय गुरु देव आश्रम में देश विदेश से आये  लाखो लोग ज्ञान की  गंगा में गोते लगा रहे है | मई -जून की भीषण गर्मी में जल संकट से निपट ने के लिए आश्रम के सेवादारो ने दो माह के अन्दर एक लाख पचास हजार की छमता वाले तालाब का निर्माण कर दिया ये तालाब अब लाखो लोगो की प्यास बुझा रहा है | खास बात ये रही की इनमे से कई सेवादार दिन में अपने निजी कार्य में व्यस्त रहते व् रात में तालाब निर्माण में सेवा देते नजर आते |