उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कार्तिक मास की आंवला नवमी के अवसर पर चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का भव्य अभिषेक और पूजन कर अन्नकूट का महाभोग लगाया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया।
यह आयोजन अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास के संस्थापक महेश पुजारी के सानिध्य में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया कि मंदिर की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
महाआरती में वरिष्ठ समाजसेवी मधुसूदन शर्मा, महाकाल के वरिष्ठ पुरोहित राधेश्याम शास्त्री, सुरेंद्र चौबे, विजय पुजारी, रूपेश मेहता, राकेश जोशी, सुरेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
