भारत का झंडा लेकर जाएंगे हज्जै बैतुल्लाह के लिए काबा शरीफ,नई पहल नई सोच के सदस्यों ने तिरंगा झंडा भेंट किया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सऊदी अरब, मक्का मदीना पाक सफर हज पर जाते हुए नई पहल नई सोच के सदस्यों ने डॉ. आरिफ खान को तिरंगा झंडा भेंट किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शाहिद हाशमी ने आपसे अनुरोध किया कि आप मक्का मदीना में हमारे मुल्क के लिए अमन और चैन की दुआ करें। हम सब आपस में भाई भाई हैं सब हमेशा मिलकर रहे और हमारे वतन में हमेशा अमन चैन रहे। सर्वधर्म की हम मिसाल कायम करें और भारत विश्व गुरु बने, यही प्रार्थना आप वहां पर ईश्वर से करें। संस्था के शकेब अख्तर कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर इंजीनियर अब्दुल हकीम खान, अकील एलची, फोजि गुलजी खान, रजाक खान, एहतद अंसारी, करनाल साहब, इम्तियाज़ खान, सैयद उबेद अली, बरकत शेख, इमरान शेख, सैयद शाहनवाज अली, शकेब अख्तर कुरेशी ने तिरंगा झंडा भेंट किया।