पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की उज्जैन नगर कार्यकारिणी घोषित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष बादल सिंह चौहान ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिकरवार, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश सिंह कुशवाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदौरिया की सहमति से पदाधिकारी की घोषणा की गई। नगर सरक्षक ठाकुर जितेंद्र सिंह भदोरिया, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर केसर सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ महामंत्री कुंवर लाल सिंह तंवर, उपाध्यक्ष ठाकुर सूरज सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष कुंवर रोहित सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र सिंह डोडिया, महामंत्री ठाकुर अभय प्रताप सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष कुंवर शुभम सिंह परिहार को नियुक्त किया गया है।