उज्जैन के कवि राहुल शर्मा,तराना के सुनील गाइड आज करेंगे अयोध्या में काव्यपाठ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोध्या में आयोजित श्री रामोत्सव कार्यक्रम में उज्जैन के युवा राष्ट्रीय कवि राहुल शर्मा, कवि सुनील गाइड, पुष्पेंद्र पुष्प आज काव्यपाठ करेंगे।

विगत 13 वर्षो से देश के विभिन्न मंचों से काव्यपाठ करने वाले राहुल शर्मा ने सनातन धर्म के प्रति जागृत करने वाली कविताओं से देश में अपना अलग स्थान बनाया है। उनकी भगवान श्री राम एवं उनकी तिरपाल पर लिखी कविता बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हुई है। कवि शर्मा ने कहा है कि अयोध्या धाम में कविता पाठ करना उनके लिए गौरव की बात है। यह उनके माता पिता एवं गुरुजनों की कृपा का प्रतिफल है। उनके साथ साथ तराना के कवि सुनील गाइड एवं बड़नगर के कवि पुष्पेंद्र पुष्प भी कविता पाठ करेंगे। इस अवसर पर उनके मित्रों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।