महाकाल दर्शन के बाद प्रियंका गांधी का रोड शो

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़…राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आखिरी चरण में 19 मई को उज्जैन में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे उज्जैन में चुनाव प्रचार शबाब पर आता जा रहा है। बीजेपी की इस परम्परागत सीट को छीनने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और एक के बाद एक अपने स्टार प्रचारकों को उज्जैन बुलाना शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उज्जैन आई।

 

दोपहर करीब सवा एक बजे वे मुख्यमंत्री कमलनाथ और सुरेश पचौरी के हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंची। इस दौरान पुलिस लाइन में बने हैलीपैड रवि शुक्ला रवि भदौरिया हिमांशु जोशी अशोक भाटी विवेक गुप्ता संजय ठाकुर आदि  कांग्रेसियों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया।यहाँ कांग्रेसियों से मुलाकात के बाद वे महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो गई। महाकाल मंदिर में जाकर उन्होंने भगवान महाकाल का अभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

दर्शन के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के समर्थन में रोड शो किया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ कार में खड़े होकर लोगों ल अभिवादन किया। वे महाकाल मंदिर से मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार में सवार होकर तोपखाना, मालीपुरा, देवासगेट होते हुए निकली और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।