देश के पुजारियों के लिए भी बने पुजारी सुरक्षा एक्ट – महेश पुजारी

उज्जैन, (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया  बंटी)  अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक केंद्रीय कार्यालय उज्जैन में आयोजित हुई, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी समय में उज्जैन में आयोजित होने वाले पुजारी महाकुंभ को लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंदिरों की भूमि नीलामी रुकवाने में विशेष सहयोगी राज्य केबिनेट मंत्री शिव चौबे, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष भोपाल रमेश शर्मा व पूर्व महापौर भोपाल आलोक शर्मा को आमंत्रित कर उनका सम्मानव अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में पुजारियों की सुरक्षा के लिए भी चिंतन किया गया। क्योंकि हाल ही में देवास जिले के भूतेश्वर गांव में पुजारी की हत्या हुई है। जिसका सभी पुजारियों में रोष हैं। ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों का पुजारी महासंघ कड़ा विरोध कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करता है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पत्र लिखकर पुजारी सुरक्षा कानून और एक्ट बनाने की मांग करता है। देश और प्रदेश में आए दिन पुजारियों पर अत्याचार, शोषण और हत्या हो रही है, देश में सभी वर्गों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार की हैं, जिस प्रकार डॉक्टर, वकील, पुलिस और अन्य की सुरक्षा के लिए नियम और एक्ट बने हुए है। उसी प्रकार देश के मंदिरों के पुजारियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी कानून और एक्ट बनाना चाहिए, जिससे पुजारी वर्ग निर्भीक होकर अपने दायित्वों का पालन कर सके। बैठक में कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, महामंत्री मनोज जोशी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज जोशी, नगर अध्यक्ष रूपेश मेहता, प्रेम नारायण शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित बैरागी, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, रेवाशंकर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, राजेश बैरागी, सुरेश शर्मा, जितेंद्र अग्निहोत्री, हितेश भाई आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चंद्रमौलेश्वर स्वरुप में निकले बाबा महाकाल , श्रावण मास की दूसरी सवारी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सेलाब 

उज्जैन 25 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज दूसरी सवारी धूमधाम से परम्परागत मार्ग से निकली। सवारी निकलने के पूर्व सभा मण्डप में उच्च शिक्षा मंत्री…

इस वर्ष भी होगी मिट्टी से निर्मित गणेशजी की स्थापना,मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महा आयोजन समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव का महा आयोजन किया जाएगा। इस हेतु पंडालों में विराजित करने हेतु मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ किया जा…

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,898 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

श्रीनगर ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अमरनाथ यात्रा के लिए 4,898 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या अब 2 लाख तक पहुंचने वाली…

बाबा महाकाल पहली सवारी, रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पर बाबा महाकाल का हुआ जलाभिषेक

उज्जैन 18 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज पहली सवारी धूमधाम से निकली। सवारी परम्परागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची। रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पर…

कावड़ यात्रा समिति के मंडल में से 10 प्रतिनिधियों को गर्भगृह में दर्शन की मिले स्वीकृति

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्रावण माह में देश विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों एवं कावड़ यात्रियों को दर्शन में परेशानी न हो, इस हेतु बेरिकेट्स में लंबी दुरी में नहीं घुमाते हुए सुगम व्यवस्था बनाने की मांग को…

महाकाल सवारी में डीजे प्रतिबंधित,सवारी मार्ग पर खाद्य सामग्री का वितरण नहीं करने के निर्देश

उज्जैन 14 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कलेक्टर आशीष सिंह ने आज श्री महाकालेश्वर सवारी की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिला अधिकारियों एवं समिति सदस्यों व पुजारियों के प्रतिनिधियों की त्रिवेणी संग्रहालय में बैठक लेकर अब तक किये गये…

श्रावण-भादौ मास के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उज्जैन 13 जुलाई।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कलेक्टर  आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने महाकाल मंदिर में की जा रही श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।…

राम के बिना अयोध्या की कल्पना संभव नहीं- प्रो शर्मा

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) राम के बिना अयोध्या की कल्पना संभव नहीं है। अयोध्या शब्द की उत्पत्ति अ $ योद्धा से हुई है जिसका अर्थ है ऐसी नगरी जिससे युद्ध नहीं किया जा सके। भले ही यह नगरी…

विश्व में इस्कॉन द्वारा लाखों भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से जोड़ा गया-डॉ अवधेशपुरी जी महाराज

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) इस्कॉन मंदिर उज्जैन द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा श्रीगणेश पूज्य गुरुदेव परमहंस डॉ अवधेशपुरी जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में भगवान की आरती कर किया गया । इस अवसर पर महाराजश्री ने अपने…