ढोल नगाड़ों की थाप पर हुई भव्य महाआरती भक्तों ने लगाए जय श्री शनिदेव के जय कारे,हजारों भक्तों ने लिया  भंडारा व्  छप्पन भोग प्रसादी का लाभ

उज्जैन|(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अत्यंत अद्भुत फलदाई चमत्कारी स्थान सूर्यपुत्र श्री शनिदेव मंदिर पर बाबा का हुआ भव्य श्रृंगार, हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लेकर जीवन धन्य किया। चारों धाम के बीच बैठे हैं। सूर्यपुत्र न्यायधीश श्री शनिदेव महाराज जिनके दर्शन अत्यंत शुभ फलदाई है। क्योंकि इस स्थान के चारों तरफ अति प्राचीन तीर्थ स्थान है। जिसका शास्त्रों में उल्लेख है।

उज्जैन हरसिद्धि चौराहा सूर्यपुत्र श्री शनिदेव महाराज की लीला अद्भुत अपरंपार है। हजारों लाखों भक्त इस स्थान से जुड़े हैं। न्यायधीश शनिदेव भक्तों को अपने कर्मों अनुसार फल की प्राप्ति देते हैं। इसीलिए भक्त अपने हर कष्टों के निवारण हेतु भगवान शनि देव की पूजन अभिषेक व दर्शन कर धर्म लाभ की प्राप्त करते हैं। इस स्थान पर पिछले 18 सालों से भगवान के जन्म उत्सव पर विशाल भंडारा महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एवं भगवान के धार्मिक कार्य में अपना योगदान कर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। इसी क्रम में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान के परम भक्तों द्वारा छप्पन भोग व विशाल भंडारा महा आरती आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य पुजारी पंडित श्री कैलाश चंद्र जोशी ,पंडित दिनेश जोशी, पंडित राज जोशी,पंडित शुभम पंचोली, पंडित निहाल जोशी द्वारा पूजन अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर से जुड़े सिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार, मयूर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौर, निलेश मालवीय, मलय यति,रोशन पंकज व अन्य पत्रकार गणों ने भी भगवान की महा आरती विशाल भंडारे का लाभ लिया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजू नगर द्वारा मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कैलाश चंद जोशी जी का साफा बांधकर सम्मान किया गया एवं नागर परिवार व पुजारियों द्वारा प्रभु के जन्म उत्सव पर तेल अभिषेक के साथ केक काटकर छप्पन भोग लगाया गया। इस शुभ आयोजन में भक्तों ने बढ़ चढ़कर धर्म लाभ की प्राप्ति की व आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम मे  मुख्य रूप से ज्योतिषाचार्य पंडित श्रवण अग्निहोत्री डॉ मुकेश गुप्ता, डॉक्टर आभाष शर्मा ,अजय शर्मा, अशोक अग्निहोत्री, गजेंद्र कुशवाहा, राजू नगर आदि उपस्थित  थे|