अयोध्या में श्रीराम वीराजेंगे उज्जैन में मनेगी दीपावली, सामूहिक हनुमान चालीसा और भजन संध्या का होगा आयोजन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अयोध्या में भगवान श्री राम 500 वर्षों के बाद पधार रहे हैं। जिसकी खुशी पूरा देश नहीं विश्व मना रहा है। उसी के चलते उज्जैन में गोवर्धन नाथ जी की हवेली सिंहपुरी में सोमवार को 6.30 से भव्य उत्सव मनाया जाएगा।

मीडिया प्रभारी दीपक का राजवानी ने बताया कि संस्था संस्थापक विट्ठल नागर के नेतृत्व में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुण्य पावन दिवस पर श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भव्य हटडी, दीपोत्सव, सांझी मनोरथ ऐतिहासिक आतिशबाजी लाइट डेकोरेशन एवं भव्य रास गरबे का आयोजन श्री वल्लभ वैष्णव मंडल युवा मंडल एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर नागर, चिराग शाह, अमर दिसावल, सौरभ नागर, राजश्री दिसावल, कामिनी शाह, संस्थापक संयोजक विट्ठल नागर, अध्यक्ष राजेंद्र शाह, विशाल नीमा, हेतल शाह, सचिव आनंद पुरोहित, अमित नागर, नूपुर नीमा, कोषाध्यक्ष जयेश श्रॉफ, अमर दिसावल, वर्तिका नागर आदि ने इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी राम भक्तों से सह परिवार पधारकर सफल बनाने का अनुरोध किया है।

 


 

रामलला प्राणप्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शहीद पार्क पर सामूहिक हनुमान चालीसा और भजन संध्या
उज्जैन। अयोध्या में श्री रामलला के विराजमान होने की पूर्व संध्या पर भगवान श्री महाकालेश्वर की  नगरी में भी भव्य उत्सव मनेगा। शहीद पार्क पर पर संस्था हमहिंदुस्तानी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
21 जनवरी रविवार की सायं 5 बजे शहीद पार्क से फ्रीगंज क्षेत्र में श्री राम धुन यात्रा निकाली जाएगी जिसमें नगर के विभिन्न संगठन सम्मिलित होंगे। 6:00 बजे से शहीद पार्क पर श्री राम भजन संध्या होगी। कार्यक्रम संयोजक अजय भातखंडे, निलेश जोशी, डॉ राजेश पंड्या के अनुसार 1990 और 1992 की कार सेवा में सम्मिलित होने वाले नगर के 7 कारसेवकों का अभिनंदन भी किया जाएगा। सहयोगी संस्था उज्जैन कोचिंग क्लासेस एसोसिएशन के प्रमुख जीएल परमार, कल्याण शिवहरे के अनुसार युवाओं को श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से अवगत भी कराया जाएगा। अंत में 5000 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा और महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा ।

 


 

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा, चामुंडा को लगेगा 1,01,111 लड्डूओं का महाभोग
श्री राम के जीवन काल पर आधारित चलित झांकी के होंगे दर्शन, 2100 दीपों से होगी महाआरती
उज्जैन। श्री छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा 2 दिवसीय श्री रामलला स्थापना प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जायेगा। जिसकी शुरूआत 21 जनवरी रविवार को खड़े-खड़े अखंड रामायण पाठ से होगी। 22 जनवरी सोमवार को अखंड रामायण का समापन कर मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता को 1,01,111 लड्डू का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 2100 दीपक शाम 7 बजे जलाकर महाआरती की जायेगी। तत्पश्चात आम जन को निरंतर लड्डू प्रसादी का वितरण किया जायेगा।
मां चामुण्डा माता भक्त समिति संयोजक पं. शरद चौबे, पुजारी पं. सुनील चौबे एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य योगेश ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 21 जनवरी रविवार को श्री राम के जीवन काल पर आधारित चलित झांकी जनता के दर्शनाथ रखी जाएंगी। जिसका लोकार्पण 21 जनवरी रविवार की शाम को किया जायेगा एवं मंदिर को भव्य फूलों से सजाया जाएगा। सम्पूर्ण चामुंडा माता चौराहे को भगवा ध्वज एवं श्री राम के बड़े बड़े चित्रों के माध्यम से सजाया जाएगा। चामुंडा माता मंदिर चौराहे के मध्य होने से भव्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा, यह प्रयास समिति के सदस्यों द्वारा दिन रात मेहनत कर के किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत, एमआईसी सदस्य योगेश्वरी राठौर, नारायण यादव, प्रकाश यादव उपस्थित रहेंगे। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में योगेश ठाकुर मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय महाआयोजन में समस्त भक्तों से पधाकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध मां चामुण्डा माता भक्त समिति संयोजक शरद चौबे, पं. सुनील चौबे, पं. निखिल चौबे, वरिष्ठ सदस्य योगेश ठाकुर, राज बडगूजर, रमाकांत चौहान, आजाद ठाकुर, लोकेश सिसोदिया, सावन लोट, अजय खत्री, अंकित वर्मा ने किया है।


गढ़कालिका मंदिर से 20 जनवरी को 

निकलेगी धर्म जागरण कलश यात्रा

फोटो – 
उज्जैन। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में उज्जैन के प्रसिद्ध मां गढ़कालिका मंदिर से 20 जनवरी को विशाल धर्म जागरण कलश यात्रा निकाली जा रही है। 
यह यात्रा मां गढ़कालिका मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मानाथ के नेतृत्व में निकाली जा रही है। जो प्रात: 11 बजे मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा मां गढ़कालिका मंदिर में पूजन-अर्चन के पश्चात प्रारंभ होगी जो पीपलीनाका, लाल बाई-फूल बाई मार्ग, उर्दूपुरा होकर वापस गढकालिका मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में आगे तोप, 21 ढोल, नृत्य करने वाली 5 घोड़ियां, 1 बग्घी, 1 डीजे, ट्राली पर सजे रथ में भगवान श्री राम जी का विशाल चित्र निकाला जाएगा एवं महिलाएं सिर पर कलश रखकर निकलेगी।