महावीर तपोभूमि में हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नागरिक अभिनंदन आचार्य गुरूदेव प्रज्ञासागर महाराज ने मध्यप्रदेश के मंगल के लिए मुख्यमंत्री को प्रदान किया मंगल कलश

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का तपोभूमि पर विशेष नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। तपोभूमि द्वार पर 58 धर्मध्वजा फहराई गई, तपोभूमि ट्रस्ट की ओर से द्वार पर गलदस्ता देकर सम्मान किया गया। प्रज्ञा कला मंच, पुष्प मंच द्वारा फूल की पंखुड़ियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आचार्यश्री के कक्ष में प्रज्ञासागर महाराज ने धर्म ग्रंथ भेंट किये। यहां करीब 20 मिनिट महाराजश्री के साथ चर्चा उपरांत भगवान पार्श्वनाथ स्वामी के कलिकुंड गर्भगृह में पहुंचे जहां आचार्यश्री ने स्वयं अनुष्ठान कराया।

मध्यप्रदेश के मंगल के लिए मंगल कलश प्रदान किया गया जो मुख्यमंत्री निवास पर स्थापित होगा। इसके साथ ही उन्हें एक धर्मध्वजा दी गई जो सनातन और धर्म की जैन धर्म की ध्वजा को दिग्दिगांत तक फहराती रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश की समृध्दि के लिए रजत मयी श्रीफल प्रदान किया गया। राजा न्याय प्रिय हो और उसकी न्याय प्रियता से सारी प्रजा सुख का अनुभव करे इसके लिए उन्हें राज दंड के र्रूप में धर्मदंड प्रदान किया गया। यहं पहली बार है जब किसी धर्माचार्य द्वारा किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री राजा को धर्मदंड दिया गया है उसकी साथी में अपने न्याय को करते हुए प्रजा के सुख की प्रार्थना करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें तपोभूमि का एक दिव्यतम चित्र प्रदान किया गया। 58 दीप जलाए गए और 58 थाल भरकर फल समर्पित किये गये। प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं 20 मालाओं से सम्मानित किया गया। शाही पगड़ी पहनाकर धर्म दुशाला एवं कंठाहार पहनाया गया।
तपोभूमि के मीडिया प्रभारी एवं समाज सचिव सचिन कासलीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव का तपोभूमि पर पधारने पर आभार प्रकट किया और कहा कि जयति जय उज्जयिनी अर्थात उज्जैन की हमेशा जय होती रही है हजार वर्षों से।
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी, गौतम बुद्ध की तपस्थली, जैन धर्म के 22 वे तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के चचेरे भाई यदुवंशी श्री कृष्ण की शिक्षस्थली, 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की तपस्थली, आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की धर्म स्थली तप स्थली सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ श्री महावीर तपो भूमि पधारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव का जैन समाज  हृदय से आपका आभारी है कृतज्ञ है सभी संस्थाओं की और से आभारी  हैं संस्थान  प्रत्येक समाज संस्था एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक व्यक्ति के आभारी हैं।
आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि मेरी ओर से और जैन समाज की ओर से उन्हें चौबीसों घंटे आशीर्वाद मिलता रहेगा। सकल जैन समाज की ओर से मुख्यमंत्री का समाजसेवी श्री अशोक जैन ने तिलक लगाकर, पगड़ी दिनेश जैन सुपर फार्मा सचिन कासलीवाल संजय बडजातियां या धर्मेंद्र सेठी ने पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। इसी तरह सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायकद्वय श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री ओम जैन, श्री राकेश अग्रवाल, श्री कपिल यार्दे आदि ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। प्रज्ञा पुष्प मंच की बालिकाओं ने मध्य प्रदेश के गन पर नृत्य प्रस्तुत किया  “अपना मध्य प्रदेश“ है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमें कई पुण्यों के बाद मानव योनी प्राप्त होती है। मानव योनी प्राप्त होने पर व्यक्ति देवमार्ग पर चलता है या लोभ-लालच की राह पर चलता है। यह हमें तय करना है। मनुष्य के जन्म के बाद परमात्मा सन्तों के सान्निध्य से आशीर्वाद मिलते हैं और उनके बताये गये सही रास्ते पर चलकर मानव कल्याण के लिये काम करें। मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश में सुख-समृद्धि आये, विकास के पथ पर प्रदेश आगे बढ़े और सबके कल्याण के लिये अच्छा काम करूं, यही ईश्वर से प्रार्थना करूंगा और जनता की भलाई करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जियो और और जीने दो का नारा चरितार्थ करते हुए हम सबको मानव कल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिये।
इस अवसर पर संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री सचिन शर्मा आदि समाजसेवी, बड़ी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्धजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से  संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चाय वाला अध्यक्ष सुनील जैन ट्रांसपोर्ट, सचिन धर्मेंद्र सेठी, कार्यअध्यक्ष दिनेश जैन सुपर फार्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रमल, उपाध्यक्ष संतोष लुहाडिया तपोभूमि ट्रस्ट संरक्षक  कमल मोदी,पवन  बोहरा,सह सचिव दीपक जैन, निर्माण मंत्री संजय बड़जात्या, अनिल कासलीवाल, वीरसेन जैन , सुनील जैन बडगडिया, प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष श्री मति नीलू बडजातिया ,सचिव श्री मति रश्मि कासलीवाल ,प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष पलाश लुहाड़िया, सचिव निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प अध्यक्ष अदिति सेठी, सचिव अवनी पतंगिया, प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव आराध्य जैन ने आदि सभी ने मौजूद थे
राजकीय अतिथि का दर्जा
तपोभूमि के मीडिया प्रभारी एवं समाज सचिव सचिन कासलीवाल के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तपोभूमि प्रणेता आचार्य गुरुदेव श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा दिए जाने की घोषणा श्री महावीर पर की जिसकी संपूर्ण समाज ने ताली बजाकर अनुमोदन की।