नववर्ष की सुबह नये लोगों को दिया आत्मसाक्षात्कार, सहज योग की प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए देवासगेट पहुँची

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) सहज योग परिवार द्वारा 1 जनवरी को सुबह 7.30 बजे शहीद पार्क फ्रीगंज से सहज योग की प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान मार्ग में आत्मसाक्षात्कार के कार्यक्रम हुए। रैली में बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए और सहज योग के प्रति लोगों को जागरुक किया।

रैली के दौरान बताया गया कि सहज योग करने से मन के विकार भी दूर होते हैं और व्यक्ति चक्र नाड़ियाँ शुद्ध होती हैं तथा वह परम चैतन्य का अनुभव करता है। विश्व के 150 से अधिक देशों में सहज योग संचालित हो रहा है। इस अवसर पर परम पूज्य माताजी श्री निर्मलाजी को दिव्य फोटो की छबि बग्घी में सवार थी। प्रभातफेरी का जगह-जगह स्वागत हुआ। सहज योग परिवार द्वारा नववर्ष के अवसर पर आयोजित प्रभातफेरी प्रातः 7.30 बजे शहीद पार्क से प्रारंभ हुई और फ्रीगंज टॉवर, चामुंडा चौराहा, देवासगेट चौराहा होते हुए संख्याराजे धर्मशाला पहुंची। प्रभातफेरी में सहज योगी सहज योग का संदेश देते हुए निकले। प्रभातफेरी में सहज योग को प्रणेता श्री माताजी निर्मला देवी को दिव्य फोटो बग्घी में रखा गया था। वर्ष के पहले दिन नये लोगों को आत्मसाक्षात्कार का अनुभव हो और ईश्वरी परम चैतन्य वातावरण में फैले, इस उद्देश्य से रैली निकाली गई। संख्या राजे केन्द्र पर प्रभातफेरी के पश्चात माँ के चरणों में पुष्पार्पण किया गया एवं गणेश पूजन रखा गया। इसमें महिला- पुरुष बड़ी संख्या में शामिल थे। पुरुष कुर्ता पजामा पहने थे तथा महिला साड़ी पहनकर प्रभातफेरी में शामिल हुई।