उज्जैन-झालावाड रेल लाइन हेतु शहर में”पत्र लिखो”अभियान जारी, रेल मन्त्री को पोस्टकार्ड लिखे

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) बहुप्रतीक्षित उज्जैन-आगर-झालावाड़ प्रस्तावित रेल लाइन के निर्माण हेतु शहर में ‘रेल मन्त्री को पत्र लिखो” अभियान जारी है। जानकारी देते हुए लेखक सन्तोष सुपेकर ने बताया कि विगत दिनों श्री मन्छामन गणेश नगर विकास समिति के सदस्यों सर्वश्री बी.एल. नामदेव, आर.जे. पटेल, शैलेश पाठक, के.सी. पाँचाल, के.सी. यादव, अशोक पंवार, रितेश व्यास, महेंद्र परमार, जेएन वर्मा, मयंक शर्मा, आशुतोष क्षत्रिय आदि नागरिकों ने इस रेल लाइन की उपयोगिता बताते हुए रेल मन्त्री को इस सम्बन्ध मे पोस्ट कार्ड लिखे हैं।

अध्यक्ष बी.एल. नामदेव ने प्रधानमन्त्री को भी इस विषयक पत्र लिखा है। इसी प्रकार संस्था सरल काव्यांजलि की मासिक गोष्ठी में सन्तोष सुपेकर, मानसिंह शरद, मुक्तेश मनावत, प्रदीप सरल, माया बदेका, डॉ. नेत्रा रावणकर, डॉ. पुष्पा चौरसिया, राजेंद्र देवधरे, आशीष श्रीवास्तव, दिलीप जैन, श्रीधर देवधरे आदि सदस्यों ने इस रेल लाइन के लिए रेल मन्त्री को पोस्टकार्ड लिखे।