भगवान श्रीचित्रगुप्त रथ में बैठकर देंगे दर्शन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस 11 मई को कायस्थ समाज द्वारा श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा निकाली जाएगी, जिसको लेकर समाज जनों की तैयारी जोर शोर से चल रही है इस बार भगवान चित्रगुप्त अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ में विराज कर नगर भ्रमण करेंगे। श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा के संयोजक दिनेश श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव अभिषेक निगम ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्राणियों के कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर कायस्थ समाज द्वारा 11 मई को भव्य चित्रगुप्त जन दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। इस बार चित्रगुप्त भगवान रथ में विराजित होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे यात्रा की सफलता हेतु समाज के लोगों को घर घर संपर्क करके जोड़ा गया है साथ ही समाजजनों की कुटुम्ब रसोई भी रखी गयी है। इसको लेकर 5 मई को सांदीपनि कॉलेज पर प्रात: 10.30 बजे समाजजनों की आवश्यक बैठक रखी गई है।
रथ से नगर भ्रमण करेंगे …..
प्राणियों की मृत्यु होने पर स्वर्ग में स्थान मिलेगा या नरक में यह तो प्राणी के कर्म पर ही टिका होता है जिसका हिसाब किताब धर्मराज के सहायक भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पास होता है मृत्यु होने पर उनकी पोथी से ही न्याय मिलता है ऐसे आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस पर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान चित्रगुप्त जी रथ में विराज कर दर्शन देंगे। जनदर्शन यात्रा का लालबहादुर प्रतिमा फ्रीगंज ओवरब्रिज से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए क्षिप्रा तट पर महाआरती के बाद समापन होगा। यहाँ पर समाज जनों की ओर से मॉ क्षिप्रा की भी आरती की जाएगी।
भगवान चित्रगुप्त के हिसाब किताब से मिलती है योनी…
जन्म लेने से लेकर मृत्यु तक प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा भगवान चित्रगुप्त रखते जिसके जैसे कर्म होते है उसे वैसी योनि मिलती है ऐसी भी मान्यता है कि जो भगवान चित्रगुप्त जी की आराधना करता है उसे धर्मराज प्रसन्न होकर दंड नही देते है।
समाज जनों के घर चूल्हा नही जलाने की अपील
कटुम्ब रसोई का आयोजन ….
कार्यक्रम संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए कायस्थ समाज के लोगो से अपील की है कि वो अपने घरों के चुल्हे नहीं जलाते हुए एक साथ कुटुम्ब रसोई में भोजन करे जिससे कायस्थ समाज के परिवारों में मधुर व्यवहार स्थापित होगा।
पक्षियों को पानी मिले इसके लिए सकोरा भेंट करेंगे
भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी देने के लिए प्राकट्य दिवस पर निकलने वाली जन दर्शन यात्रा में जो भी समाज जन सामिल होंगे उन्हें एक एक सकोरा भेंट किया जावेगा जिससे पक्षियों के कंठो को पानी मिल सकेगा यह पहल महिलाओ की ओर से की गई है कायस्थ समाज की महिलाएं अपने खर्च से पानी का सकोरा लेकर आएगी।