मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैत में और कमलनाथ ने शिकारपुर में मतदान किया ,प्रदेश में शाम पांच बजे तक हुआ 71.16% मतदान

भोपाल ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) विधानसभा चुनाव के अंतर्गत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में मतदान हुआ। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग हुई।  तीन बजे तक 60.52, एक बजे 45.40 और सुबह 11 बजे तक 28.18 फीसदी वोटिंग हुई थी।

शाम पांच बजे तक प्रदेश के आगर मालवा में 82%, नीमच में 81.19%, सिवनी में 80.39%, शाजापुर में 80.95%, राजगढ़ में 80.34%, रतलाम में 80.02% अलीराजपुर में 56.24%, भिंड में 58.41%, भोपाल में 59.19% और मुरैना में 64.76%, दिमनी में 64.22% तथा अम्बाह सीट में 58.68% मतदान हुआ।

मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोटिंग आगर मालवा जिले में हुई। यहां शाम पांच बजे तक 82 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई।
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जैत में और कमलनाथ ने शिकारपुर में मतदान किया। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के अपने गृह ग्राम जैत में मतदान किया, इस मौके पर उनके साथ धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चैहान और कुणाल सिंह चैहान ने भी मतदान किया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के शिकारपुर में मताधिकार का उपयोग किया।