अगले वर्ष से रावण दहन की अनुमति दी जावे ,दशहरा मैदान विकास समिति की मांग

उज्जैन ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) दशहरा मैदान में रावण हर बार अलग-अलग रूपों में दिखाई देता है इस बार  भल्लालदेव का के रूप में दिखाई देगा रावण और आचार संहिता में  मतदान देने का संदेश देता दिखाई देगा। स्वर्गीय राधा लाला अमरनाथ स्मृति में होने वाला 60 वा रावण दहन समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा | विशेष तैयारी पुलिस प्रशासन के द्वारा की जाती है आकर्षक आतिशबाजियों की जाती है।

परन्तु इस बार बाबा महाकाल जी की सवारी एक दिन पूर्व सोमवार को ही निकल गई | महाकाल मंदिर समिति द्वारा मंदिर के पंचांग अनुसार सोमवार को दोपर बाद से दशहरा लगने से सवारी सोमवार को निककाली गई | इस हिसाब से दशहरा मैदान में रावण दहन भी आज ही होना था |

तिथियों की हेर फेर को देखते हुए दशहरा मैदान विकास समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि महाकाल मंदिर के पंचांग अनुसार महाकाल बाबा की सवारी दशहरा मैदान पहुचने वाले दिन पर हमें अगले वर्ष से रावण दहन की अनुमति दी जावे |