उत्तर प्रदेश के बुलडोजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उज्जैन आये , भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया

उज्जैन 13 सितम्बर।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया।
पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा एवं  विजय पुजारी,  संजय पुजारी व यश पुजारी ने संपन्न करवायी | पूजन में बालयोगी उमेशनाथ जी,  पीर योगी रामनाथ जी महाराज, गादीपति भर्तहरि गुफा उज्जैन सम्मिलित हुए | पूजन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितो द्वारा नंदीमंडपम में स्वस्तिवाचन किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का श्री महाकालेश्वर भगवान की प्रतिकृति, शाल और प्रसाद भेटकर सम्मान किया |