चंद्रयान-3 ने रच दिया इतिहास, भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बना

नई दिल्ली।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल लैंडिंग कर  भारत ने आज इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त बुधवार का दिन चांद पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इतिहास में दर्ज हो गया । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है। चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत पहला देश बन गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के साथ देश के लोगो हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की है|