दिग्विजयसिंह को मात देंगी साध्वी प्रज्ञा,भोपाल लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का माना आभार

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी )साध्वी प्रज्ञा को भोपाल लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर उज्जैन के उनके पुराने संघी साथियों में हर्ष व्याप्त हैं, उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार मानते हुए भरोसा दिलाया है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल सीट पर जीत दर्ज कराएंगी और अंधकार के प्रतीक तथा प्रदेश का बंटाढार करने वाले दिग्विजयसिंह को मात देंगी।
भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला संयोजक अनिल धर्मे एवं सह संयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने उक्त बात कहते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा तेजस्वी नेतृत्व की धनी हैं। उज्जैन से उनका पुराना नाता है उनके नेतृत्व में 1998 में उज्जैन में मिस मालवा प्रतियोगिता का विरोध हुआ था जिसमें शहीद पार्क पर दिग्विजयसिंह की दमनकारी कांग्रेस सरकार ने लाठीचार्ज करवाया था। प्रज्ञा सिंह एबीवीपी की संगठन मंत्री भी रहीं इस दौरान कालिदास कन्या महाविद्यालय को लेकर कंठाल चौराहे पर आंदोलन भी हुए किये। मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल लोकसभा सीट पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाये जाने से उज्जैन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है, सभी ने इस निर्णय पर शीर्ष नेतृत्व का आभार माना।