गर्भ से ही बच्चे में संस्कार डालकर समाज को महामानव दे सकती है माताएं -उर्मिला तोमर

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में 13 जुलाई को 80 बहनों के सामूहिक गर्भ संस्कार किए गए।

आओ गड़े संस्कारवान पीढ़ी उप जोन समन्वयक उर्मिला प्रह्लाद सिंह तोमर ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जिला सहायक अधिकारी प्रीति कटारिया के साथ बैठक करके उज्जैन में सामूहिक गर्भ ससंस्कर का आयोजन किया गया जिसमें 80 गर्भवति बहनों ने भागीदारी की। श्रीमती तोमर ने गर्भवती माताओं को नियमित आसन, ध्यान, प्राणायाम, गर्भ संवाद, आहार, विहार, दैनिक दिनचर्या, गर्भ का ज्ञान विज्ञान, गर्भ संस्कार के साथ ही गर्भाधान संस्कार के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। भव्य दीप यज्ञ के साथ संस्कार सम्पन्न करवाया गया। गर्भवती बहनों को खीर एवं ओषधि वितरित की गई। साथ ही आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी मार्गदर्शिका पुस्तक भी भेट की गई। उर्मिला तोमर ने बताया कि गर्भ से ही बच्चे में संस्कार डालकर समाज को माताएं महामानव दे सकती है जो आगे चलकर युगनिर्माणी बनेंगे। राजीव नगर महिला मंडल की बहनों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर संगीत रजनी मीणा, ज्योति शर्मा, मनोरमा शर्मा ने दिया। व्यवस्था राजू बलेचा, गीता पाटीदार के साथ ही 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बहनों ने बनाई। गर्भ प्रदर्शनी व्याख्या उर्मिला जोशी ने की। आभार पार्षद बबिता गोड ने माना।