कारगिल पहुंचे उज्जैन के यात्री,सैनिकों ने दी कारगिल युद्ध की जानकारी, युद्ध में पाकिस्तानियों से छीने गए हथियारों की प्रदर्शनी भी दिखाई

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन से निकली सिंधु दर्शन यात्रा 28 जून को द्रास (कारगिल) पहुँची। यहां शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यात्रियों ने देशभक्ति के गीत गाये व राष्ट्रगान गाया। वहां के सैनिको ने कारगिल युद्ध व विभिन्न पहाड़ों की भी जानकारी दी जिन पर युद्ध हुआ। साथ ही शहीदों के स्मारकों को भी बताया। युद्ध में पाकिस्तानियों से छीने गए हथियारों व विभिन्न प्राप्त सामग्रियों की प्रदर्शनी भी दिखाई।

यात्रा 19 जून को कुरुक्षेत्र से प्रारम्भ हुई जो कल 30 जून को जम्मू में समाप्त होगी। उज्जैन के यात्री 2 जुलाई को उज्जैन यात्रा पूर्ण कर आ जाएंगे। पूरे देश भर से 1412 यात्री इस यात्रा में शामिल है वहीं उज्जैन मालवा क्षेत्र से 137 यात्री हैं जो अपने साथ सिंधु जल लेकर आएंगे और उज्जैन आकर जल से महाकाल का अभिषेक करेंगे। सिंधु दर्शन यात्रा समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुनीत सांखला, सूरत सिंधु दर्शन यात्रा समिति की कार्यकारिणी सदस्य सिम्मी जगवानी के साथ ही प्रबंधक के तौर पर कन्हैया शर्मा यात्रा में शामिल हैं। यात्रा में भारत विकास परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुये। सिंधु नदी कैलाश मानसरोवर से निकलकर लेह लद्धाख होकर 4500 किलोमीटर की यात्रा करके पाकिस्तान होकर अरबसागर में मिलती हैं। सिंधु नदी का स्थान गंगा नदी से भी ज्यादा है।