विक्रांत भैरव के दर्शन के लिए दिल्ली से पधारी गुरु माता देवयानी जी का भव्य स्वागत

उज्जैन,(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) उज्जैन के विक्रांत भैरव पर पूजा अर्चन करने पधारी  गुरु माताजी का  भक्तों ने पुष्पमाला व भगवा दुपट्टा पहनाकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया वं भव्य स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा में  माता जी ने बताया कि मेरी पूजा भक्ति ही मेरी शक्ति है। तन मन धन से भगवान की भक्ति करने पर ईश्वर हमें उसकी ईश्वरी शक्ति प्रदान करता है। जो जन कल्याण के लिए होती है। जिस का दुरुपयोग करने पर हमारा अस्तित्व खत्म हो जाता है। इसीलिए हम उस शक्ति का उपयोग सिर्फ जनकल्याण में ही करते हैं। और मैं जब भी उज्जैन आती हूं अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान जरूर करती हूं उनके दुख संकट का समाधान ही मेरा कर्म धर्म है।

गुरु माता के देश विदेश में अनन्य भक्त हैं। एक भक्त ने चर्चा में बताया कि  माता के आशीर्वाद से ही हमारे सब दुख संकट रोग दोष पीड़ा दूर हो जाते हैं। और यही कारण है कि हम सफलता की राह पर आगे बढ़ते हैं। यहां सब खुशहाली हमें माता के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ है।

आपको बता दे की गुरु माता को जब भी बाबा विक्रांत भैरव सपने में दर्शन देते हैं वे उज्जैन दर्शन हेतु आ जाती है। गुरुवार शाम को गुरु माताजी का  उज्जैन  आगमन कि भक्तों को जानकारी मिलते ही विक्रांत भैरव पर सैकड़ों भक्तों का तांता लग गया व भक्तों ने माता का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया|