निगम अधिकारियो का फोकस गौतम मार्ग पर,चौड़ीकरण में एकत्र हुआ मलबा हटवाए जाने की कार्यवाही जारी

उज्जैन: (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह गौतम मार्ग चौड़ीकरण कार्य पर सतत निगाह रखे हुए हैं। आप नियमित निरीक्षण करते हुए क्षैत्रीय रहवासियों से चर्चा कर निगम अधिकारियों और ठेकेदार के मध्य परस्पर तालमेल स्थापित करते हुए उत्पन्न समस्याआंे का समाधान करवा रहे हैं।

आयुक्त ने स्थल पर निगम अधिकारियों से कार्य की प्रगति के सम्बंध में वास्तविक स्थिति की जानकारी चाही। मलबा हटाए जाने के कार्य की गति का अवलोकन किया विद्युत लाईन को व्यवस्थित किये जाने और सुरक्षित विद्युत प्रदाय सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
गौतम मार्ग चौड़ीकरण एक बड़ा कार्य है जिसमें बड़ी संख्या में भवन प्रभावित हो रहे हैं। इनका मलबा भी बड़े पैमाने पर सड़कों पर एकत्र हुआ है जिसे हटवाए जाने की कार्यवाही जारी है। निगम द्वारा शीघ्र ही सम्पूर्ण मार्ग क्लियर कराया जाएगा।