कांग्रेस पार्टी दो मुंह वाले सांप की तरह हो गई है, पार्टी को केवल विरोध के अलावा कुछ नहीं आता- मंगेश श्रीवास्तव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) कांग्रेस पार्टी बनी दो मुंह वाले सांप की तरह हो गई है। वहीं एक ओर जब चुनाव आते हैं तो लोकतंत्र की दुहाई देती है वही आज लोकतंत्र का सबसे बड़ी और नई संसद बनकर जब तैयार है वही हमारी ओर हमारे लोगों ने मिलकर एक स्वदेशी लोकतंत्र मजबूत और संसद भवन का कांग्रेस पार्टी का विरोध ठीक नहीं। वही लोकतंत्र के मंदिर का ही नहीं यह विरोध समूचे हिंदुस्तान के सवा सौ करोड़ देशवासियों का विरोध है।

यह बात भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ नगर जिला मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने कही कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने घमंड में यह तक भूल गये कि हमें किसका विरोध करना है और किस का नहीं। बस देश के प्रधानमंत्री अगर नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं तो केवल विरोध करना वही कांग्रेस पार्टी ओछी व छोटी राजनीति से बाज आए वही एक ओर जब चुनाव आते ही कांग्रेस पार्टी के नेता अपने को धर्मरक्षक से लेकर लोकतंत्र के रखवाले बन जाते हैं। वही एक ओर पुरानी संसद भवन छोड़ एक नई और स्वदेशी भवन आज बनकर तैयार है। आज हर हिंदुस्तानी को गर्व है कि आजादी के 75वर्ष अमृतकाल में हर भारतीय का सर गर्व से उंचा है वही आज भारतीयों का लोहा हिंदुस्तान में ही नहीं समूचे विश्व मान रहा है वहीं कांग्रेस पार्टी केवल विरोध पर विश्वास करती है।