एक शाम महाराणा के नाम कार्यक्रम में देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुति,शौर्ययात्रा पर पुष्पवर्षा,हुआ युवा सम्मेलन

उज्जैन ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर एक शाम महाराणा के नाम देशभक्ति पूर्ण गीतों का कार्यक्रम विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ रमन सिंह सिकरवार विशेष अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के उपसंचालक वित्त जे एस भदौरिया थे। अध्यक्षता प्रसिद्ध कथा वाचक महेश गुरुजी ने की। इस अवसर पर अमर शहीद जितेंद्र सिंह चौहान अरविंद सिंह तोमर एवं गजेंद्र सुर्वे के माता पिता का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इनके अलावा समाज के विशिष्ट जनों में विनोद सिंह राठौर पुरुषोत्तम सिंह गौतम माधव सिंह तोमर सुखराम सिंह तोमर का सम्मान किया गया। गौरी शंकर दुबे के निर्देशन में शानदार देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी गई। देवास के विजय सिंह राठौर इंदौर की गायिका राजकुमारी सोनी अगर की गायिका आशु नागर उज्जैन के गायक शैलेंद्र जैन योगेश दशोरा ने देशभक्ति पूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी। लोकप्रिय कवि नरेंद्र सिंह अकेला ने अपने शानदार पाठ से सभी को आनंदित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री नरेश सिंह भदौरिया प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह तोमर जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह तोमर संभाग अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान कार्यकारी जिलाध्यक्ष आर एस राठौर शहर अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह भदौरिया युवा विंग शहर अध्यक्ष सुंदर सिंह भदौरिया रतन सिंह भदौरिया सूर्यपाल सिंह कुशवाह छवि नंदन सिंह चौहान रघुवीर सिंह बैंस राकेश सिंह भदौरिया राजेश सिंह भदौरिया बंटी भानु भदौरिया वरिष्ठ अंगद सिंह भदोरिया बलवीर सिंह पवार राजेश सिंह भदौरिया विजेंद्र सिंह कुशवाह मनोज भदौरिया शमशेर सिंह तोमर अभिषेक कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे।

————————————————————————————————————————————————————————————————–
महाराणा प्रताप जयंती पर पत्रकारो ने की शौर्ययात्रा  पर पुष्पवर्षा
उज्जैन। महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्ययात्रा का देवास गेट पर पत्रकारों ने  पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
 
————————————————————————————————————————————————————————————————–

महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्ययात्रा पर की पुष्पवर्षा
उज्जैन। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की अगुवाई में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्ययात्रा का मालीपुरा में शहर कांग्रेस के  नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।


हमारे ऊपर आच्छादित बिकरणों के दुष्प्रभावों बचने के लिए गायत्री महामंत्र उपयोगी है- डॉ. समेले
गायत्री शक्तिपीठ में महाराणा प्रताप जयंती पर हुआ युवा सम्मेलन
उज्जैन। आज रेडियोएक्टिप बिकरणों के कारण बीमारियों का स्वरूप बदल गया है। बिकरण कैंसर से बचाव के लिए गायत्री महामंत्र जप उपयोगी हो रहा है। प्रज्ञा परिजनों को एक टीचर  अर्थात अच्छे सलाहकार के रूप में तथा एक अच्छे डॉक्टर के रूप में अच्छा उपचार और पथ्य बताने के लिए जनसंपर्क करना चाहिए।
यह उद्गार डॉ दयानंद समेले युवा क्रांति आंदोलन के प्रांतीय उद्घोषक गायत्री परिवार भोपाल ने गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन में व्यक्त किए। आपने बताया कि आधा गिलास पानी स्वयं बचाने और उसे दूसरों को प्रेरित करने का काम से भी निर्मल गंगा जन अभियान में भागीदारी हो सकती है। भोपाल से ही युवा प्रकोष्ठ के आंदोलन समिति के सदस्य प्रो. भूपेंद्र दधीचि ने युवाओं को बताया कि सरकार की सीखो कमाओ योजना में युवाओं को भागीदारी करना चाहिए। आप सब सथर्थ और स्वावलंबी बनने में जुट जाएं। विदाई पाथेय देते हुए मध्यझोन भोपाल के समन्वयक एवं गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के व्यवस्थापक राजेश पटेल ने युवाओं से संकल्प करवाया, ‘स्वस्थ युवा-सबल राष्ट्र, शालीन युवा -श्रेष्ठ राष्ट्र, स्वावलंबी युवा -सम्पन्न राष्ट्र, सेवाभावी युवा -सुखी राष्ट्र। भारत मां के वीर सपूत महाराणा प्रताप जी को स्मरण करते हुए यहां पर विदाई के साथ संकल्प गीत गाया गया ‘बिगुल बज गया महाक्रांति का, बीरों शौर्य दिखाना है, असमंजस में समय गंवा कर कायर नहीं कहाना है।’ संचालन युवा प्रकोष्ठ उज्जैन के जिला संयोजक मुकेश पाटीदार एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक श्यामलाल जोशी ने किया। हमारी संस्कार परंपरा के अंतर्गत सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ की यज्ञशाला में दो बटुटकों का एक यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया।