यातायात व्यवस्था के नाम पर  500 से ज्यादा रिक्शे जप्त ,कांग्रेस के नेतृत्व मे आरटीओ का किया घेराव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) यातायात व्यवस्था के नाम पर गरीब ई रिक्शा चालकों से रिक्शे जप्त कर थानों पर खड़े करवाये गए। आरटीओ व पुलिस द्वारा चलाई मुहिम में शहर के थानों में 500 से ज्यादा रिक्शा खड़े करवा लिए गए।

रिक्शा चालकों के एक प्रतिनिधी मंडल ने कांग्रेस नेता विवेक यादव से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। यादव ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। कोई सुनने को तैयार नही तब सभी को साथ लेकर प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस के नेतृत्व आरटीओ का घेराव कर दिया। यादव ने कहा कि गरीब लोगों की रोजी रोटी छीनी जा रही है। ई रिक्शा रजिस्ट्रेशन कम्पनी द्वारा कर के देना है जो वो नही कर रहे, उन पर कार्यवाही की अपेक्षा गरीबो को सताया जा रहा है हम ये होने नही देंगे। प्रदर्शन के दौरान खूब नारेबाजी कर आने जाने का रास्ता रोक दिया। तब आरटीओ वहां आये व ई रिक्शा चालकों को नियम कायदे बताकर उनकी मांगें मान ली गई व रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने का कहा तथा सभी रिक्शा छोड़े जाने के निर्देश जारी किए। आरटीओ मालवीय ने ड्रेस कोड में रहने, निर्धारित किराया लेने की भी बात कही। इस अवसर पर रवि भदोरिया, विवेक यादव, अशोक भाटी, भरत शंकर जोशी, जितेंद्र तिलकर, राजेश बाथली भी उपस्थित थे।