भारतीय मल्लखंब खेल के खिलाड़ी द्वितीय विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में दिखाएंगे अपना दमखम,कैंप के समापन पर हुआ विजय तिलक समारोह

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) द्वितीय विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप का आयोजन भूटान देश में 9 मई से 12 मई 2023 तक होने जा रहा है, जिसमें पूरे विश्व से 30 देश के प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, बंगलादेश, इटली, जापान, चाइना, भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल आदि देश के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जिसका ट्रेनिंग केम्प मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारतीय मल्लखंब संघ के द्वारा आयोजित हो रहा है।

केम्प द्रोणाचार्य अवार्डी योगेश मालवीय और संगीता चोकसी, ऋतु प्रजापति के देख रेख में चल रहा है। इस कैंप में महाराष्ट्र के 4 खिलाड़ी, मध्यप्रदेश से 4, छत्तीसगढ़ राज्य से 3 खिलाड़ी, तमिलनायडू से 1 खिलाड़ी है। पूरे भारत से 12 खिलाड़ी खेलने विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप भूटान जाएंगे। कैंप समापन अवसर पर माधव सेवा न्यास द्वारा विजय तिलक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक सोहनी मा क्षेत्र संघ चालक मध्य क्षेत्र थे। अध्यक्षता बलराज भट्ट अध्यक्ष माधव सेवा न्यास उज्जैन ने की। प्रारम्भ में भारत माता मंदिर में दर्शन कर समस्त भारतीय टीम मल्लखम्ब को विजय भव का तिलक लगाकर सभी को आशीर्वाद दिया। फोटो सेशन के बाद सुदर्शन सभागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया। समस्त टीम खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय भारतीय टीम को सम्मानित कर जीतकर आने को प्रोत्साहित किया। सम्मान की श्रृंखला में गत फरवरी में खेलो इंडिया मल्लखम्ब की राष्ट्रीय स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पश्चात मुख्य अतिथि अशोक सोहनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मल्लखम्ब यह सब खेलो की जननी है। जिसने इस मल्लखम्ब कि साधना की वह सभी खेल बहुत अच्छे से खेल सकता है। अंत में बलराज भट्ट ने सबका आभार माना।