शहर मे हनुमान जन्मोत्सव  की धूम , होलकर पगड़ी और जोधपुरी वेशभूषा मे सजे श्री बाल विजय मस्त हनुमान,समुद्र किनारे बैठें श्री गैबी हनुमान

 उज्जैन|(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) श्री बाल विजय मस्त हनुमान जी महाराज का मनमोहक श्रृँगार किया गया। बाल हनुमान जी राजसी स्वरूप में मन मोह रहे है। जोधपुरी सूट कुर्ता पजामा मोती की माला रत्न जड़ित जड़ाऊ हार मोजड़ी डुप्प्ट्टा।  होलकर पगड़ी उस पर मोर कंलंगी शोभा पा रही है। एक हाथ गदा तो दूसरे में सुंदर पर्वत शोभित है। रजत आभूषण के साथ फूलों की सजावट भी की गई।


भगवन श्री राम की इच्छा अनुसार  समुद्र किनारे बैठकर श्री राम सेतु निर्माण मे पत्थर पर राम राम लिखते श्रृंगार के रूप में बाबा गैबी साहब जी ने अपने भक्तों को दर्शन दिये,
——————————————————————————————————————————————————————————————————

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले वीर हनुमान – बैंड, ढोल, ध्वज, अखाड़े, घोड़े, ऊंट, बग्घी, डीजे के साथ संत व भक्त शामिल 

उज्जैन। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर कुम्हारवाड़ा कार्तिक चौक के दक्षिण मुखी श्री वीर हनुमान पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले।

मंदिर के पुजारी पंडित जस्सू गुरु महाराज, पुजारी नीलेश गुरु, पुजारी कृष्णा गुरु ने बताया शाम 5 बजे महामंडलेश्वर  ज्ञानदास महाराज,  अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, समाजसेवी भगवान शर्मा, महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु, पुजारी राम गुरु, पुजारी यश गुरु, पुरोहित लोकेंद्र व्यास, तीर्थ पुरोहित भरत पंड्या, युवा कांग्रेस नेता भरतशंकर जोशी आदि ने वीर हनुमानजी महाराज के साथ ध्वज व पालकी का पूजन किया। पूजन पंडित मदन गुरु ने कराया। अतिथियों के साफा बांधकर सम्मान करने के पश्चात यात्रा शुरू हुई। आगे तोपची, ऊंट, घोड़े, ढोल, शौर्य प्रदर्शन करता गुरु मंडली का अखाड़ा, ताशा पार्टी आदि चल रहे थे तो पीछे डीजे पर नृत्य करती महिलाएं, बग्घी में सत, ढोल पर झांझ-मंजिरे व डमरू वादन करती भस्म रमैया भक्त मंडल की मंडली व शस्त्र प्रदर्शन करता युवक-युवतियों का अखाड़े निकला। पालकी में बाबा सवार होकर दर्शन दे रहे थे। ई-रिक्शा में शृंगार के दर्शन के चित्र व मैजिक पर वीर हनुमान की दिव्य झांकी के साथ बैंड व ध्वज थे। यात्रा कार्तिक चौक से शुरू होकर पानदरीबा, बक्षी बाजार, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, दानीगेट, गणगौर दरवाजा होकर पुन: कार्तिक चौक कुम्हारवाड़ा मंदिर पर पर समाप्त हुई।मार्ग में अनेक जगह भक्तों ने आरती, पूजन व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

————————————————————————————————————————————————————————————————

हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष श्रृंगार एवं सुंदरकांड का आयोजन
उज्जैन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भरतरी गुफा मोक्ष दायिनी शिप्रा नदी के किनारे वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर हनुमान जी को चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुंदरकांड का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से बालाजी भक्त मंडल के नरेंद्र शर्मा किशोर कुमार भाटी प्रदीप भाटी मुकेश भाटी चेतन भाटी शरद भाटी आदि मौजूद रहे। महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। जानकारी प्रदीप भाटी ने दी।


नासे रोग हरे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा…
जै जै जै हनुमान गोसाई, कृपा करहु गुरुदेव की नाई….
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज दौलतगंज स्थित मनोहारी श्रृंगार. जय श्री राम
——————————————————————————————————————————————————————————————–