भय प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी,77 वर्ष पुराने निशानों की पूजा कर 7 नए अष्टधातु के निशान देवों को अर्पण किये

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) रामनवमी के पावन पर्व पर क्षीरसागर स्थित मानस भवन में सुबह 7 बजे भगवान श्रीराम सीताजी, लक्ष्मीणजी, हनुमानजी का अभिषेक पूजन किया गया। दोपहर में 12 बजे ढोल, हारमोनियम, शंख ध्वनि के साथ ‘भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी के उद्बोधन के साथ पं. संतोष शर्मा द्वारा आरती की गई। महापौर मुकेश टटवाल ने उपस्थित धर्म पारायण जनता को रामजन्मोत्सव की बधाई दी और श्रीराम के चरणों में माला पहनाई। इस अवसर पर सत्यनारायण पंवार, पं. संजय व्यास, डॉ. दिनेश सुखनंदन जोशी, वेदप्रकाश शर्मा, मनोज जोशी, मनमोहन मंत्री, सुधीर पंड्या श्री राम जन्मोत्सव में उपस्थित थे।

—————————————————————————————————————————————————————————————————–

रामनवमी के पावन अवसर पर आज श्री राम-जानकी मंदिर अब्दालपुरा में

पं भविष्य शर्मा (सुपौत्र पं शंकर गुरु बालक) ने छप्पन भोग अर्पित किया।


77 वर्ष पुराने निशानों की पूजा कर 7 नए अष्टधातु के निशान देवों को अर्पण किये
श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा ‘भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी
उज्जैन। श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्री रामदरबार में रामनवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम जी की जन्मारती मध्यान्ह समय में की गई व प्रसाद वितरण किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री शिव विष्णु समिति द्वारा प्रकटेश्वर  महादेव मंदिर के देवताओं के प्रतीक स्वरूप 77 वर्ष पुराने समिति के निशानों की पुजा कर 7 नए अष्टधातु के निशान बनवाए व पुजा कर देवो को अर्पण किये। जो श्री हनुमान जयंती पर समिति द्वारा निकाली जाने वाली पारंपरीक गैर मे निकाले जाएंगे। मंदिर पैतृक पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया की मंदिर के देवताओ के प्रतीक निशानों की पूजा पुजारी परीवार की चौथी पीढी कर रही है। जिसमें मंदिर पुजारी दादाबा स्व गणपतजी द्वारा बनवाए गए अष्टधातु के निशान भी है।


श्री राम दरबार महल पर विराजमान  श्री राम दरबार का सुंदर अद्भुत श्रृंगार देखने भक्त  भेरूगढ़ रोड स्थित श्री राम दरबार महल पर पहुंचे, जहां  भगवान् श्री राम के दिव्य दर्शन के साथ भक्तों ने  खूब  जय कारे लगाए।