वर्ष प्रतिपदा पर शहर मे उत्सव, भारतीय नववर्ष “नल“ नामक संवत्सर का दिक पद्दती से स्वागत किया,कमल सरोवर  भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व महाराष्ट्र समाज ने किया ध्वज पूजन

उज्जैन। (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी)प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी अनुष्ठान मण्डपम ज्योतिष अकादमी एवं नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति द्वारा २२ मार्च बुधवार को प्रातः ५.३० बजे से दत्त अखाड़ा क्षिप्रा तट पर भारतीय नव वर्ष का अभिनंदन किया गया।

समिति अनुष्ठान मण्डपम ज्योतिष अकादमी के पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि ब्रह्मलीन ज्यों पं. श्यामनारायण व्यास द्वारा स्थापित परम्परा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी पं. वासुदेव पुरोहित के आचार्यत्व में ५१ वैदिक बटुकों द्वारा मंगलाचरण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया। उसके बाद साधु संतो एवं नगर के गणमान्यजनों के सानिध्य में माँ क्षिप्रा का पंचामृत पूजन कर सौभाग्य सामग्री अर्पण कर माँ क्षिप्रा नर्मदा का पुजन किया गया।
उज्जैन के सूर्य उदय अनुसार प्रातः ६.२९ पर आदित्य हृदय स्त्रोत्र द्वारा सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य दे कर भगवान सूर्य का विशेष अर्चन कर “नल” नामक संवत्सर का स्वागत किया। महिलाओं द्वारा गुडी एवं ध्वज का पूजन किया, वही ध्वज भगवान महाकाल के शिखर पर लगाया गया। संतो के आशीर्वचन के साथ नीम एवं मिश्री का प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। निनाद नृत्य संस्था द्वारा पलक पटवर्धन के नेतृत्व में नन्हीं बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। साथ ही उज्जैन के ख्यात कवि अशोक भाटी द्वारा रचित कविता के माध्यम से बाबा महाकाल और क्षिप्रा को काव्यांजली अर्पित की। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ पं.नारायण उपाध्याय ने मंचासीन अथितियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर गोविन्दाचार्यजी महाराज, दंडी सेवा आश्रम से महंत गजानंद सरस्वतीजी महाराज, संतश्री विशाल दासजी महाराज, युवा भागवत प्रवक्ता पं अर्जुन गौतम, वरिष्ठ अभिभाषकद्वय पं जियालाल शर्मा, पूर्व बार अध्यक्ष रविंद्र त्रिवेदी, राजेश कुशवाह, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं सुरेंद्र चतुर्वेदी, समाजसेवी अनंतनारायण मीणा, डॉ. उल्का यादव, डॉ. निश्चल यादव, युवा उद्यमी शैलेंद्र रावल, पं दिनेश रावल, देवदत्त शर्मा, पं गोपाल दवे, श्याम माहेश्वरी, आशुतोष मीणा, पटेल ओम त्रिवेदी, विजय बलदिया, पं राम शुक्ल, प्रमोद जोशी, शेलेश दुबे, अजय आचार्य, आयुष आचार्य आदि नगर के गणमान्यजन उपस्थित हुवे। संचालन पं गौरव उपाध्याय धर्माधिकारी ने किया एवं आभार ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने माना।

—————————————————————————————————————————————————————————————————-

वर्ष प्रतिपदा उत्सव गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्र समाज ने किया ध्वज पूजन
कार्यकारिणी के नवीन कक्ष का हुआ उद्घाटन, नवीन किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया
उज्जैन। महाराष्ट्र समाज द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव गुड़ी पड़वा समाज के क्षीरसागर स्थित भवन पर मनाया गया।
प्रारंभ में ध्वज पूजन राजश्री जोशी द्वारा किया गया। पश्चात समाज के सभी पदाधिकारियों द्वारा ध्वज की पूजा की गई। समाज के अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सचिव सुशील मूले की उपस्थिति में समाज द्वारा नवीन किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। अतिथि के रूप में मौजूद रविन्द्र पेंढारकर, प्रभाकर पाध्ये, रविन्द्र साठे, दीपक शिरालकर, एडवोकेट हेमचंद्र नाईक की उपस्थिति में कार्यकारिणी के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मिलिंद पन्हालकर, कोषाध्यक्ष सतीश हरणे, राजेश पाठक, संजय देवधर, दीपक अवसरकर, हिमांशु कुलकर्णी, तुषार मुजुमदार, अमित सुपेकर, नीलेश फडणीस, तुषार बोबड़े आदि समाजजन की उपस्थिति में महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र मूले ने दी।


नव वर्ष 2080 के अभिनंदन की प्रभात बेला में उदित हो रहे भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य 
ओ सविता देवता संदेशा तुम तुम ले जाना, हर मन में सद्भभाओं का संचार करना
सद्भावनाएं संकल्प में परिणित हुई डिस्पोजल का उपयोग ना करने का संकल्प लिया गया
उज्जैन। कमल सरोवर कालिदास अकादमी पर गुड़ी पड़वा नव वर्ष 2080 के अभिनंदन की प्रभात बेला में उदित हो रहे भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर उनसे शुभ योग पथ पर चलाने की प्रार्थना की गई। 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान से यह प्रार्थना की कि है भगवान भास्कर तुम्हारी पहुंच सब जगह है, हमारी शुभकामनाओं को प्राणी मात्र के कल्याण के लिए सभी जगह प्रेषित कीजिए।
संस्कार भारती की गायिका माधुरी बर्बे के मंगल गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माधुरी सोलंकी, आशु नागर की मंगल प्रार्थना के बाद जयदीप पंवार के बांसुरी वादन और बाल मंच के कलाकारों के मंगल वाद्य (नगाड़ा) वादन के साथ वैदिक मंत्रों से भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया गया। योग केंद्र विक्रम विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. बिंदु पवार के निर्देशन में योग साधकों ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन रमेशचंद्र लेवे ने इस अवसर पर शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान भास्कर हम सबका उत्कर्ष करें। पार्षद सुलेखा वशिष्ठ, संस्कार भारती के योगेन्द्र पिपलोनिया, लायन्स क्लब ऊर्जा के अध्यक्ष ओ पी जाटव, सुरभि की अध्यक्षा मधु गुप्ता, फ्रेंड्स के अध्यक्ष अरविन्द जैन, एसबीआई क्लब अध्यक्ष दीपा मिश्रा ने भी शुभकामनाएं दीं। राजेंद्र वशिष्ठ ने इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता अभियान द्वारा चलाए जा रहे जीरो वेस्ट अभियान में सिंगल यूज़ डिस्पोजल आदि का उपयोग ना करने की सभी लोगों को शपथ दिलाई। इस प्रकार सद्भावनाएं संकल्प में बदलती देखी गई। नगर निगम की स्वच्छता समिति ओम साई के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से कार्यक्रम के समापन के बाद अनेक लोगों ने व्यक्तिगत रूप से भी सिंगल यूज़ डिस्पोजल का उपयोग ना करने का संकल्प लिया। गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन की बाल संस्कार शाला के बच्चों के स्वस्तिवाचन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संचालन नीति टंडन और मंजू त्रिपाठी ने किया। आभार गायत्री परिवार के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। समापन के बाद यहां करीब 600 लोगों ने नीम का पेय भी ग्रहण किया। सकारात्मक सोच का परिणाम यहां पूरी कोठी रोड पर देखा गया सभी एक दूसरे को नव वर्ष मंगलमय हो! शुभकामनाएं! शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे थे जो भारतीय संस्कृति के लिए बहुत ही शुभ है।


विक्रम संवत् 2080 के आगमन पर
निकाला गया विशाल इन्द्र ध्वज चल समारोह
26वें अ.भा.विक्रमोत्सव में संस्था नवसंवत् नवविचार के विविध आयोजन

उज्जैन। संस्था नवसंवत् नवविचार द्वारा आयोजित 26वें अ.भा.विक्रमोत्सव के अन्तर्गत विक्रम संवत् 2080 के आगमन पर उल्लासपूर्वक इन्द्र ध्वज चल समारोह महावीर कीर्ति स्तंभ फव्वारा चौक से गोपाल मंदिर तक निकाला गया।
संस्था अध्यक्ष डॉ.योगेश शर्मा और डॉ.दिनेश जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2080 के आगमन का उल्लास सृष्टि के प्रारंभ का अवसर है जिसे जनमानस द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत करने की परंपरा के अन्तर्गत मनाए जा रहे अ.भा.विक्रमोत्सव में 22 मार्च को प्रातः 9.30 बजे से श्री महावीर कीर्ति स्तंभ फव्वारा चौक से विशाल इन्द्र ध्वज चल समारोह निकाला गया।
इस इन्द्रध्वज चल समारोह में जनमानस के साथ हाथी, घोड़े, बग्गी और परम्परा के साथ नर्तक हर्ष ध्वनि के साथ मंगल गान करते हुए चल रहे थे।
चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गोपाल मंदिर पहुंचा जहां विधि विधान से मंदिर पर इन्द्रध्वज के साथ गुड़ी आरोहण किया गया। यही कालिदास अकादेमी के निदेशक डॉ.संतोष पण्ड्या ने जनमानस को ‘‘जीव रक्षा’’ का हेमाद्रि संकल्प दिलवाया।
इससे पूर्व प्रातः 6.27 बजे क्षिप्रा तट पर नववर्ष आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य को अर्ध्य देकर नवसंवत् का हर्ष ध्वनि के साथ आगमन किया गया। यही मंगल ध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ विविध आयोजन किये गये। यहां कालगणना के देवज्ञ पं.आनंदशंकर व्यास ने वर्ष की कालगणना का वाचन भी किया।
चल समारोह में सर्वश्री सत्यनारायण पंवार, पूर्व विधानसभा उम्मीदवार विवेक यादव, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक सारवान, सांदीपनि महाविद्यालय के संरक्षक पं.मनीष शर्मा, वासुदेव रावल, गोपाल बागरवाल, सुभाष यादव, प्रतीक जैन, हेमन्तसिंह चौहान, धर्मेन्द्र गुप्ता, संचित शर्मा, रामनारायण चौबे, सुशील जैन, प्रवीण चौबे, अजीत पोरवाल, अर्जुन माहेश्वरी, राधाकिशन कारवाल  आदि उपस्थित थे।


प्रभु प्रेमी संघ ने दिया सूर्य को अर्घ्य
उज्जैन। स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज की संस्था प्रभु प्रेमी संघ के अनुयायियों ने सूर्य की प्रथम किरण पर भुवन भास्कर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया। संस्था के अध्यक्ष अजय पाण्डे ने बताया कि सभी अनुयायियों ने मिलकर क्षिप्रा नदी स्थित दत्त अखाड़ा पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर हिन्दू नव वर्ष मनाया।


हिंदू नव वर्ष पर मध्यप्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास ने निकाली विशाल भगवा यात्रा
उज्जैन। परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष सनातन धर्म की रक्षा करने हेतु स्थापित मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के द्वारा इंदौर में गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भगवा यात्रा निकाली गई। इसमें उज्जैन सहित रतलाम, देवास, नीमच, मंदसौर के भी कार्यकर्ता पहुंचे।
यात्रा प्रभारी मध्यप्रदेश शिवसेना गोरक्षा न्यास के महानगर अध्यक्ष योगेश मराठा, मार्गदर्शक इंदौर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर के सानिध्य में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के संस्थापक व अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त योगेश महंत, संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता गोलू शुक्ला, दीपक वर्मा, हैप्पी भैया, विशेष अतिथि रहे राजेंद्र सिंह राजू भैया, संजय फौजी बन्ना, श्री श्री श्री 1008 विजयराम दास जी महाराज, सतीश भाऊ, पार्षद रुपेश देवरिया, दयाल पहलवान कश्यप, पिंटू जोशी, मनोज कराने, विशाल जयसवाल, कृष्णकांत कुमावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री राहुल  मोणवात, प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश चावड, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, रवीना चौहान, दीपक शर्मा, गब्बर यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष भारती यादव, देवास नगर अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, विकास गोयल, दशरथ आंजना, राजेश पांचाल, मुकेश कुशवाह, जितेंद्र तंवर, नवीन यादव, कैलाश माली, पवन बरोलिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल थी।

——————————————————————————————————————————————————————————————————–