घरेलू रसोई गैस 50 रुपए और व्यावसायिक  गैस 350.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली ।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) घरेलू रसोई गैस और व्यावसायिक गैस सिलेंडर  की कीमतों  में होली से पहले 1 मार्च से  क्रमश: 50 रुपए  और 350.50 रुपए  प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली में रसोई गैस की खुदरा कीमत अब 1,103 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 2,119.50 रुपए होगी।

घरेलू गैस की कीमतों में पिछली बार जुलाई 2022 में संशोधन किया गया था। एक घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम होता है। प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों का हकदार है। इसके अलावा, ग्राहकों को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर की अतिरिक्त खरीददारी करनी होगी।