खत्री अरोड़वंशिय समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व,नव युगल एवं नवजात शिशुओं का किया सम्मान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) खत्री अरोड़वंशिय समाज द्वारा लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम संयोजक संजय सबलोक एवं दीपक भोला ने बताया कि खत्री अरोड़वंशिय समाज प्रत्येक वर्ष फसल की कटाई की शुरुआत एवं नए वर्ष का आरम्भ लोहड़ी का पर्व मना कर करता है। इसी तारतम्य में समाजजनों के द्वारा लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अश्विन नरूला द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाये प्रेषित की। अथिति के रूप में उपस्थित समाज के संरक्षक ओमप्रकाश खत्री, सुरेंद्र सिंह अरोरा, जगदीशलाल हुरिया, कुलभूषण जुनेजा, डॉ सतिंदर कौर सलूजा द्वारा सभी समाजजनों एवं शहरवासियों को नूतन वर्ष की शुभकामनाये देते हुए समाज की धर्मशाला के निर्माण हेतु सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया गया। जिसमें सभी समाजजनों द्वारा तत्काल 25 लाख की राशि की घोषणा कर समाज की धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग प्रदान किया गया। निष्ठा नरूला द्वारा लोहड़ी पर्व से सम्बंधित जानकारी प्रेषित की गई। उक्त आयोजन में समाज के बच्चो द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं एवं नव युगल एवं नवजात शिशुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति की अध्यक्षा शोभा मेहरा, सीमा छाबड़ा, प्रेम छाबड़ा, सुभाष अरोरा, राकेश ढंड, भूषण खुल्लर, अनिल नारंग, जे.पी.सूद, कुलदीप मुंडे, कुश नारंग, राजेश सूद, तुषार कालरा, हंसा नरूला, कामिनी जुनेजा, रजनी सेठ, स्वाति कालरा, शालिनी नारंग आदि समाजजन उपस्थित रहे। संचालन ऋषिराज सिंह अरोरा ने किया एवं आभार अजय जुल्का द्वारा व्यक्त किया गया।