राम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचना और इससे पुण्य प्राप्ति के साथ समाज चेतना फैलती है : माखन सिंह चौहान

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) अखंड रामायण से राम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है और इससे पुण्य प्राप्ति के साथ समाज चेतना फैलती है। उक्त उद्गार सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान ने दंदरौआ धाम सरकार डॉ. हनुमान भक्त मंडल द्वारा संकल्पित 108 अखंड रामायण-108 मोहल्ले की आज्ञा लेने हेतु सकल हिन्दू समाज के लोग आज्ञा यात्रा में निकले स्थानीय यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व एक कार्यक्रम में पशुपतिनाथ मंदिर चमुंडा चौराहे पर कही।


जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक भानु भदौरिया नें बताया कि इस कार्यक्रम में संत समाज और मेल प्राधिकरण के चेयरमैन माखन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर संत समाज से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 रामदास महाराज दंदरौआ धाम भिंड, महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 शैलेशानन्द महाराज, भर्तृहरि गुफा गादीपति रामनाथ महाराज, महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा इंदौर, महामंडलेश्वर राम कृष्णाचार्य महाराज, दंडी स्वामी गजानंद महाराज, मनीष दास महाराज, रविदास अखाड़े के भगवान दास ने आज्ञा यात्रा को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में संसाद अनिल फ़िरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, पूर्व आई.जी पी.एस.सी. बोर्ड के सदस्य रमण सिंह सिकरवार, पूर्व कुलपति रामराजेश मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष नगर विवेक जोशी, ग्रामीण बहादुर सिंह बोरमुंडला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस जितेंद्र तिलकर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमरदीप मोरया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह सहित विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित थे। चल समारोह चमुंडा माता मंदिर से मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, गोपाल मंदिर, पाटनी बाज़ार होते हुए महाकाल मंदिर पर जल चढ़ा कर समापन हुआ। इस अवसर पर इकबाल सिंह गांधी, अनिल जैन कालूहेड़ा, रजत मेहता, सुशील श्रीवास, शिवेंद्र तिवारी, योगेश्वरी राठौर, विकास मालवीय, गोपाल बलवानी, अजय तिवारी, परेश कुलकर्णी, राजकुमार बंसीवाल, अमरीश तिवारी, विकास खात्री, नरेश भदौरिया, प्रह्लाद सोनगरा उपस्थित थे। संचालन अचला शर्मा ने किया। आभार महेंद्र पाल ने माना।

——————–