गोवर्धन सागर से अतिक्रमण हटाने की मुहीम जारी,वी.डी. क्लाथ मार्केट पर बनी दीवार को हटाया

उज्जैन:(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) गोवर्धन सागर की भूमि सर्वे क्रमांक 1281 पर से अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम प्रारंभ की गई है। शुक्रवार को वी.डी. क्लाथ मार्केट में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की रिम्वूहल गैंग पहॅुची।

बुधवारियां स्थित गोवर्धन सागर के आस-पास अवैध अतिक्रमण को हटाने की मुहिम प्रारंभ की गई है। जिसमें चैरिटेबल अस्पताल के सामने वाले हिस्से में बनी 28 दुकानों एवं 07 मकानों को जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रण को हटाया गया। शुक्रवार को गोवर्धन सागर के दुसरे हिस्से से अवैध कब्जे को हटाने के लिये वी.डी. क्लाथ मार्केट के पार्किंग स्थल की दीवार एवं गोवर्धन सागर स्थित औषधालय के पीछे की दीवार एवं कच्चे निर्माण को जे.सी.बी के माध्यम से हटाया गया।