भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के कथनी और करनी में बड़ा अंतर-मंगेश श्रीवास्तव

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) आज सिध्द हो गया कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कितना अंतर है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमलनाथ ने समूचे करोड़ो हिंदू समाज के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के नगर जिला संयोजक अनिल धर्मे एवं भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक कार्यक्रम में मंदिर में आकर एव ंहम सब के पूजनीय भगवान बजरंग बलि का केक काटकर यह दिखाया कि हम हमेशा हिंदुओं के देवी देवताओं का दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सामने करोड़ों करोड़ों हिंदुओं की आस्था एवं उनके आराध्यदेव भगवान श्रीराम को ही कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके अस्तित्व को नकारना साथ ही राम सेतू को तोड़ने का प्रयास करना एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं युवराज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं वहीं कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की ऐसी छोटी धर्मविरोधी हरकत को देखकर भी अपने मुंह से एक शब्द नहीं कहेंगे। बार बार ट्वीट कर छोटी से छोटी घटनाओं को लेकर मीडिया में अपने विचार व्यक्त करने वाले आज कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी अपने मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। आज करोड़ो देशवासियों में दिल में उनके आराध्य देवता भगवान हनुमानजी रूप एवं मंदिर रूप के केक को सरेआम काट रहे कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यख पर कार्यवाही कर उन्हें कांग्रेस पार्टी से बाहर कर देना चाहिये राहुल गांधी अगर सचमुच में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और भारत को जोड़ने निकले हैं तो उनकी पार्टी कांग्रेस में और उनमें कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिये। यह बात भाजपा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव कही।

file photo-