हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल एवं युवा मंच की कार्यकारिणी मनोनीत

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज उज्जैन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरुण शर्मा ने अपनी प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में सर्वानुमति से हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल एवं युवा मंच की प्रबंध कार्यकारिणी का मनोनयन किया है।

समाज के मंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा दिलीप बडगोती, उपाध्यक्ष राजश्री स्वतंत्र शर्मा, उपाध्यक्ष सीमा संजय शर्मा, मंत्री पुष्पलता पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिता अनुज शर्मा, प्रचार मंत्री वंदना सर्वेश्वर शर्मा, संगठन मंत्री सपना प्रह्लाद शर्मा एवं कार्यकारिणी सद्स्य रजनी बृजमोहन शर्मा, समता श्याम शर्मा, मीना कैलाश शर्मा, सरोज शैलेन्द्र शर्मा, अनिता संदीप शर्मा, ज्योति पति प्रमोद शर्मा, ज्योति विजय शर्मा आदि का मनोनयन किया है। वहीं युवा मंच के अध्यक्ष पद पर पूर्व में विवेक शर्मा का मनोनयन किया गया था उसे यथावत रखते हुए युवा मंच के उपाध्यक्ष पद पर क्रमशः चित्रांश शर्मा, जयेश शर्मा, कृतिक शर्मा, सचिव भुवनेश शर्मा, सह सचिव भरत शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संगठन मंत्री रोहित शर्मा, प्रचार मंत्री अक्षय शर्मा, प्रचार मंत्री उत्तम शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित शर्मा, अमन शर्मा, मधुर शर्मा, युवराज शर्मा आदि का मनोनयन किया है। महिला मंडल एवं युवा मंच की प्रबंध कार्यकारिणी के मनोनयन पर समाज की मातृशक्ति महिलाओं एवं युवा साथियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।