प्रकाश उत्सव पर अपंग आश्रम में किया पौधारोपण,दूध, ब्रेड, फल भी किये वितरित

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) गुरु नानकजी की 553वीं जयंती प्रकाश उत्सव सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अपंग आश्रम में दूध, ब्रेड, फल वितरित एवं पौधारोपण कर मनाया गया।    सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक हाजी मोहम्मद अली रंगवाला एवं अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा गुरु नानकजी की 553वीं जयंती महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में मनाई। संस्था द्वारा आश्रम वासियों को फल, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया एवं गुरु नानकजी की याद में पौधारोपण किया गया। मध्यप्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, मोहम्मद मोहम्मद अनवर, शिक्षाविद कमर अली, सादिक मंसूरी, भूरु अंसारी खलीफा, वीर सिंह आनंद, सचिव धर्मेंद्र राठौर, रिंकू सिंह आनंद, उपाध्यक्ष समीर उल हक, डॉ साजिद खान, सैयद जमीर अब्बास, मंसूर खान, अशरफ पठान, खोजेमा चांदा वाला, सैयद निजाम अली, असलम खान दस्तक, इरफान अंसारी, गंगाधर महा, समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने आश्रम वासियों को दूध, ब्रेड, फल का वितरण किया एवं गुरु नानक जी का स्मरण किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी।