अपंग आश्रम में किया पौधारोपण, आश्रमवासियों को बाटे  दूध, ब्रेड, फल

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) समाजसेवी एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक स्वर्गीय मेहबूब अहमद की 24वीं पुण्यतिथि 21 अक्टूबर को महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में आश्रमवासियों की सेवा कर मनाई गई।

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी के संयोजक हाजी अली रंगवाला एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि आश्रमवासियों को दूध, ब्रेड, फल का वितरण कर श्री महबूब अहमद की स्मृति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद राकेश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा महबूब अहमद का पूरा जीवन समाज सेवा एवं दिन दुखियों दुखियों की सेवा में ही गुजरा। आपके मार्गदर्शन में अनेक रचनात्मक एवं सामाजिक कार्य हुए आपके मार्गदर्शन में आइडियल हॉस्पिटल की स्थापना हुई। आपने प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए 1989 में प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की। आपके अथक प्रयास से शहर में पहली बार बगैर जात बिरादरी बंधन के सामूहिक विवाह समारोह की शुरुआत हुई। आपके द्वारा दिए गए योगदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। उपाध्यक्ष समीर उल हक एवं उप संयोजक हाजी शेरू राइन ने बताया कि समाजसेवी रामचंद्र सोलपंखी को मैहबूब अहमद समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनवर नागौरी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, संजय जोगी, अशरफ पठान, सैयद निजाम अली, खोजेमा चांदा वाला, रफीक खान फोटोग्राफर, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर्व धर्म समिति के अध्यक्ष समीर खान, मोहम्मद शफी मोहम्मद, मंसूर खान, पं दीपक पांडे, इरफान अली, असलम खान, रईस अहमद, रिंकू सिंह आनंद, इकबाल उस्मानी, पंकज जयसवाल ने स्वर्गीय महबूब अहमद स्मरण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी।