मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दशहरा महोत्सव में होंगे शामिल,दशहरा मैदान पर होगा 101 फुट का रावण का दहन

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) शहर के प्राचीनतम दशहरा महोत्सव का यह शानदार 59वां वर्ष है और प्रतिवर्षानुसार दशहरा मैदान पर स्व. लाला अमरनाथ स्मृति दशहरा महोत्सव बुधवार, 5 अक्टूबर को सायं 7 बजे दशहरा मैदान, उज्जैन पर आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दशहरा महोत्सव का यह शानदार 59वां वर्ष है और इस बार भी 101 फुट ऊँचे रावण के विशाल पुतले का दहन परम्परा के अनुसार किया जाएगा। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष समाजसेवी ओमप्रकाश खत्री ने अनौपचारिक पत्रकार वार्ता में बताया कि विगत 59 वर्षों से स्थानीय दशहरा मैदान में स्व. लाला अमरनाथ जी द्वारा उज्जैनवासियों के लिए, बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप दशहरा मैदान में दशहरा महोत्सव मनाने का संकल्प लिया था, जिसे उनकी तीसरी पीढ़ी पूर्ण गरिमा और भव्यता के साथ आयोजित करती है।
आयोजन समिति के सचिव शिवा खत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 59वें दशहरा महोत्सव में प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। शिवा खत्री ने बताया कि दशहरा महोत्सव में भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहती आई है और इस बार भी विशेष आतिशबाजी की जाएगी। नगर की प्राचीन परम्परा के तहत भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्रावणमास के बाद नगर प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचेगी। वहां कलेक्टर आशीष सिंह सवारी का पूजन करेंगे। वहीं रावण से युद्ध करने के प्रतीक स्वरूप भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान की सवारी का दशहरा मैदान पहुँचने पर कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा पूजन अर्चन कर दशहरा महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण आतिशबाजी का शुभारम्भ किया जायेगा। आतिशबाजी का संयोजन भय्यू खान देवास, सीताराम ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है। रावण के पुतले का भव्य निर्माण रामलखन सिंह कहार द्वारा किया जा रहा है।
दशहरा महोत्सव के समन्वयक डॉ. प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि दशहरा महोत्सव के आयोजन में अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज, राज्यसभा सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी, विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि भदौरिया, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल पटेल, राजनेता मनोहर बैरागी, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सोनू गहलोत, पूर्व पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ आदि सम्मिलित हैं। दशहरा महोत्सव के विशेष अतिथि कमिश्नर संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह होंगे।
आयोजन में सामाजिक सेवाओं के लिए सिख समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अरोरा को स्व. लाला अमरनाथ स्मृति समाज सेवा सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव के सूत्रधार देश के प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. पिलकेंद्र अरोरा होंगे। कार्यक्रम में नगर के ख्यात गायक ज्वलंत शर्मा, डॉ. अनामिका शर्मा, अमित शर्मा, समूह द्वारा भजन संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। दशहरा महोत्सव समिति के मनीष शर्मा, डॉ. हरीशकुमार सिंह, दिनेश दिग्गज, अशोक खत्री, विनोद चौपडा, कोमल खत्री, अनिल नारंग, क़ुतुब फातेमी, अश्विन खत्री, अमित खत्री, अमरनाथ सुगंधी, विकास जायसवाल, रिंटू बग्गा, रोबिन चौपड़ा, निखलेश नारंग, जनार्दन पांडे, विशाल चौरसिया, धीरज पटेल आदि ने नगरवासियों से दशहरा महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर इस पारम्परिक महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।