श्री चिन्तामण गणेश मंदिर पर ५६ भोग,सिद्धिविनायक मंदिर पर महाआरती के साथ गणनायक को ५१ हजार मोदक का भोग लगाया

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) महाकाल मंदिर परिसर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पर महाआरती के साथ गणनायक को ५१ हजार मोदक का भोग लगाया गया , मंदिर के पुजारी चम्मू गुरु ने बताया कि भगवान् गणेश जी का आकर्षक श्रंगार कर ५१ हजार मोदक का भोग लगाया गया व महाआरती की गई ,महाआरती में सांसद अनिल फिरोजिया,मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़,सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल,महंत विनीत गिरी जी महाराज,मंदिर समिति सदस्य राजेंद्र गुरु,राम गुरु आदि शामिल हुए  व  प्रसादी वितरित की |

——————————————————————————————————————————————————————————————————————–

श्री चिन्तामण गणेश मंदिर पर ५६ भोग

श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर आशीषसिंह परिवार द्वारा श्री चिन्तामण गणेश का पूजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश अग्रवाल परिवार द्वारा ५६ भोग लगाया गया। आरती की गई एवं हवन किया गया। इसमें रक्षा आकाश यादव ने पिछले साल गणेशजी को अर्जी लगाई थी एवं चतुर्थी का व्रत बारह महीने रखा और मन्नत मांगी थी श्री चिन्तामण गणेश मंदिर पर अक्ष यादव को लड्डुओं से तोला गया। अग्रवाल परिवार द्वारा लड्डुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कटियार, मदन सांखला, करण कुमारिया, राजा ठाकुर, रमेशचन्द्र बजाज, मनोज परमार, लक्ष्मी बाई सारड़ा, शकुंतला झंवर, क्यूरिका, रितेश झंवर, मंशा अनिल काबरा, प्रियंका बलराम मूंदड़ा, माधवी निलेष चिंचाणी, मंशा तेजसिंह यादव आदि ने दर्शन कर प्रसाद लिया। जानकारी वर्षा अग्रवाल व राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर ने दी।

—————————————————————————————————————————————————————————————————————