अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरूख को फांसी देने की मांग, संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति ने बेटी को दी नम आंखों से श्रध्दांजलि

उज्जैन।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) झारखंड में बेटी अंकिता सिंह को पेट्रोल डालकर घर में जिंदा जलाने एवं अंकिता की मृत्यु हो जाने पर संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा नम  आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर टावर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकारों को बेटियों के खिलाफ हो रहे लगातार अत्याचारों को रोकने के लिए संसद के द्वारा सख्त से सख्त कानून बनाने के लिए मांग की गई। आरोपी शाहरुख का पुतला जलाकर इस घटना की कड़े शब्दों में सभी पदाधिकारियों ने निंदा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मनोज (अजय) रावत, सचिव पं. अजय शंकर तिवारी, महामंत्री पं. अजय पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अमित पंड्या, कार्यालय मंत्री प्रेम नारायण उपाध्याय, राष्ट्रीय महिला इकाई अध्यक्ष रेखा भार्गव, संयुक्त सचिव पं. अरुण पांडे, मंत्री वरुण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल व्यास, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. ऋषि राज जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. राजेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. मुकेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष शशिकांत व्यास, पं. निलेश आनंद तिवारी, पं. बंटी चौबे, पं. जगदीश शर्मा, पं. सतीश पटेल, पं. अथर्व चौरे, पं. धर्मेंद्र जोशी, पं. प्रमोद देशपांडे, महिला इकाई में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अलका शर्मा, शहर उपाध्यक्ष मंजू चौबे, सोशल मीडिया प्रभारी अरुणा तिवारी, पं. जगदीश पुरोहित, पं. मानस पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज जन उपस्थित रहे।