सम्पूर्ण देश को राष्ट्रवीर  दुर्गादास जी का सम्मान कर याद करना चाहिए – परमहंस डॉ.अवधेश पुरी जी महाराज, वीर दुर्गादास राठौर जयंती पर निकली विशाल वाहन रैली,लगे भारत माता जय के जयकारे

उज्जैन। (स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) वीर दुर्गादास राठोड़ की जयंती पर अखिल भारतीय राठोड़ क्षत्रिय महासभा जिला उज्जैन ने छत्री पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

वीर दुर्गादास की छत्री पर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया।
मारवाड़ की स्वतंत्रता के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले वीर पुरुष दुर्गादास राठोड़ का जन्म जोधपुर के एक छोटे से गांव सलकां कलां में आसकरण राठोड़ के घर 13 अगस्त 1638 में हुआ, उनके पिता आसकरण जी जोधपुर नरेश महाराज जसवंतसिंह की सेना में थे ‌ वीर दुर्गादास राठौड़ ने मुगल शासक औरंगजेब की सेना से 25 वर्षों तक लोहा लिया और मारवाड़ की रक्षा की । उन्होंने अपनी अंतिम सांस क्षिप्रा किनारे 22 नवंबर 1718 को ली । उनकी वीरता के कारण भारत सरकार ने 16 अगस्त 1988 को 60 पैसे का डाक टिकट उनके फोटो वाला जारी किया ।

परमहंस डॉ.अवधेश पुरी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि  राष्ट्रवीर  दुर्गादास राठोड़ जी राठोड़ समाज ही नहीं वरन सम्पूर्ण राष्ट के लिए मुगलों से लड़े ,सम्पूर्ण देश को राष्ट्रवीर  दुर्गादास जी का सम्मान कर याद करना चाहिए , राष्ट्रवीर  दुर्गादास राठोड़ की जयंती पर अखिल भारतीय राठोड़ क्षत्रिय महासभा जिला उज्जैन ने छत्री पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। वीर दुर्गादास राठोड़ जयंती पर वीर दुर्गादास की छत्री पर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाकर राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परमहंस डॉ.अवधेश पुरी जी महाराज, अखिल भारतीय राठोड़ क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक राठौर गुना वाले आदि ने वीर शिरोमणि दुर्गादास राठोड़ की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित की  गई। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आव्हान पर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस ही क्रम में आज वीर शिरोमणि दुर्गादास जी की छत्री पर तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया। इस दौरान सतीश राठोड़ ,दिलीप राठोड़ ,मोहन लाल राठोड़, धर्मेंद्र राठोड़, गोवर्धन लाल राठोड़ अशोक राठोड़, महेश राठोड़,रमेश परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजजन  मौजूद रहे।


उज्जैन। राठौर समाज ट्रस्ट द्वारा वीर दुर्गादास राठोड़ जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत वाहन रैली से की गई। ध्वज पताका फहराती निकली विशाल वाहन रैली में केसरिया ध्वज के साथ समाजजन राष्ट्र ध्वज फहराते निकले, रास्ते भर भारत माता के जयकारे से धर्म नगरी उज्जयिनी गुंजायमान हो गई। रैली के माध्यम से तिरंगा अभियान अंतर्गत राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया।

गोपाल राठौर एवं युवा अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया राठौर समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में राठौर युवा संगठन के नेतृत्व में शनिवार को मदनमोहन मंदिर गोंदा की चौकी से सुबह विशाल वाहन रैली निकली। रैली बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, जूना सोमवारिया होते हुए क्षिप्रा तट स्थित वीर दुर्गादास राठौर की छत्री पर पहुंची जहां समाजजनों द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर को श्रद्धांजलि दी गई। छत्री पर देशभक्त धर्मेन्द्र मगरवा द्वारा दुर्गादास राठौर चालीसा का पाठ किया। वाहन रैली का रास्ते भर जगह जगह मंच से स्वागत किया गया। रैली में दो पहिया वाहनों पर महिलाएं भी शामिल हुईं। डीजे, घोड़े, बग्गी, ढोल, झंडे आदि के साथ युवा व समाजबंधु देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल बनाते चले। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आव्हान पर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रैली में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रीयता का संदेश भी दिया गया। सभी समाजबंधु अपने प्रतिष्ठान दोपहर तक बंद रखकर वीर शिरोमणि की रैली में शामिल हुए तथा अपनी और से श्रद्धांजलि अर्पित की।


वीर दुर्गादास राठोड़ की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
 उज्जैन/ वीर दुर्गादास राठौड़ की छतरी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट ,शहर अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़,युवाविंग के शहरअध्यक्ष आनंदसिंह खींची एवं सर्व श्री अर्जुनसिंह सिकरवार,अनिलसिंह राजपूत, राजेशसिंह दिखित, शक्तिसिंह बेस,लाखनसिंह असावत,प्रदीपसिंह तोमर,प्रकाशसिंह परिहार, सुरेशसिंह कुशवाह,इंद्रजीतसिंह कुशवाह,प्रदीपसिंह परिहार, खगेशसिंह सेंगर,हर्षसिंह राठौड़, नितिनसिंह गौतम आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर,श्री राठौर का पुण्य स्मरण किया ।
——————————————————————————————————————————————————————————————————