पुलिस विभाग ने निकाली तिरंगा प्रेरणा रैली,तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर किया रवाना, वार्ड 24 घर घर जाकर झंडे का वितरण,साईबाबा मंदिर पर तिरंगा ध्वज वितरित

उज्जैन 12 अगस्त।(स्वदेश mp न्यूज़… राजेश सिंह भदौरिया बंटी) देशभर में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर  अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने के आह्वान को लेकर उज्जैन पुलिस विभाग की ओर से  तिरंगा प्रेरणा रैली निकाली गई, इसमें पुलिस बल , सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड एवं स्कूल के बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर संदेश देते दिखाई दिए , रैली में निकले रैली का मुख्य उद्देश्य शहर वासियों में देश भक्ति जाग्रत करना है |


हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत उच्च शिक्षा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया
पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत शनिवार 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जायेगा। इसी कड़ी में शुक्रवार 12 अगस्त को नानाखेड़ा बस स्टेण्ड के समीप पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन, शिक्षाविद मुरलीधर राव, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल,जगदीश अग्रवाल, विशाल राजौरिया, अशोक प्रजापत,राजपालसिंह सिसौदिया आदि ने माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया।
 
—————————————————————————————————————————————————————————————

घर घर जाकर झंडे का वितरण 
उज्जैन। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा महोत्सव अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 24 में घर घर पहुंच कर झंडा वितरित किया गया। क्षेत्रीय पार्षद सुशील शेखर श्रीवास के नेतृत्व में वार्ड 24 में शामिल क्षेत्रों में जाकर झंडा वितरित किया। इस दौरान लोगों में काफी हर्ष देखा गया। झंडा वितरण करते समय प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मुस्तफा ए पीठावाला दौलतगंज मंडल महामंत्री अपूर्व देवड़ा, मुकेश चंद्रावत, अशोक देवड़ा, बबलू महावर, डॉ. मुर्तजा तुराबी आदि मौजूद रहे। जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता मुस्तफा ए पीठावाला ने दी।


साईं बाबा को लगा छप्पन भोग, भक्तों को किये तिरंगा ध्वज वितरित
उज्जैन। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अंतर्गत सिंधी समाज की सिंधु सेवा समिति द्वारा अलखधाम नगर स्थित साईबाबा मंदिर पर तिरंगा ध्वज लगाएं साथ ही क्षेत्र के घरों में तिरंगा ध्वज वितरित किये। साईंबाबा के मंदिर में बाबा को छप्पन भोग भी अर्पित किया गया तथा महाआरती की गई।
सिंधु सेवा समिति संरक्षक महेश सीतलानी एवं दीपक बेलानी ने बताया कि अलखधाम नगर श्री साई सेवा समिति द्वारा साई मंदिर में 56 भोग लगाया गया। इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव सहित पार्षद शिवेंद्र तिवारी, सुशील श्रीवास, विजय कुवाल, दिव्या बलवानी, पूर्व पार्षद रिंकू दीपक बेलानी का सम्मान किया गया। इस मौके पर सिंधु सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता दिवस घर घर तिरंगा ध्वज अभियान अंतर्गत मंदिर में आए भक्तों को तिरंगा ध्वज वितरित किये। इस अवसर पर साईं सेवा समिति अध्यक्ष सुनील पंड्या, प्रबंधक चंद्रप्रकाश शर्मा, ट्रस्टी ओम बंसल, दीपक राजवानी, रमेश परवाल, आरसी परिहार, विशाल माहेश्वरी, राजकुमार जैन, मोतीलाल, रिंकू बेलानी, सुनीता शर्मा, मनीष तैलंग, सत्यनारायण शर्मा, संतोष उमरे, धर्मेंद्र लालवानी आदि मौजूद रहे। महेश सीतलानी एवं दीपक बेलानी ने बताया कि समिति द्वारा महाकाल सिंधी कॉलोनी, संतराम सिंधी कॉलोनी झूलेलाल मंदिर, सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1100 तिरंगा झंडे घर-घर लगाए जा रहे हैं।

—————————————————————————————————————————————————————————————

मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी ने निःशुल्क वितरित किये राष्ट्रीय ध्वज
उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न भागों में निःशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता इकबाल उस्मानी ने बताया कि संस्था द्वारा योमे आजादी के 75 साल मुकम्मल होने के 2 दिन पूर्व देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहर के विभिन्न भागों में मुल्क के परचम तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी द्वारा सभी शहर वासियों से अपील की कि वो 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में देश का झंडा तिरंगा अवश्य लगाए। देश को आजादी दिलाने में हजारों क्रांतिकारी एवं नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जब जाकर हमारा यह देश आजाद हुआ हम सभी को चाहिए कि मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहे एवं देश को उन्नति के पथ पर ले जाएं। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव धर्मेंद्र राठौर, उपाध्यक्ष समीर उल हक, समाजसेवी सैयद अबीद अली मीर, हाजी इस्माइल खान, निराला खान, वसीम चौधरी, बाबर खान, मोहम्मद रईस, खोजेमा चांदावाला, पं. दीपक पांडे, रिंकू सिंह आनंद, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, महाराजवाडा हाई सेकेंडरी उर्दू हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य कमर अली, महमूद अली, मोहम्मद फारुख छिपा, शाकिर शेख, असलम दस्तक, इमरान खान, जमीर अब्बास, रिजवान जागीरदार, मंसूर खान, कलीम शेख, मध्यप्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य की हाजी इकबाल हुसैन आदि ने शहर के विभिन्न भागों में तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया। उपरोक्त जानकारी संयोजक हाजी मोहम्मद अली रंगवाले ने दी।


अशोक बुध्द विहार पर आज तिरंगा फहराकर शामिल होंगे रैली में
उज्जैन। दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा शाखा उज्जैन के तत्वावधान में आज 13 अगस्त को ’अशोक बुद्ध विहार पर सुबह 10 बजे तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज भंतेजी द्वारा फहराया जाएगा।
भारतीय बौद्ध महासभा प्रबुद्ध महिला संगठन बिहार निर्माण समिति के अध्यक्ष मनोज नागदेवे ने बताया कि अशोक बुध्द विहार पर ध्वज लगाने के पश्चात समाजजन क्षीर सागर से सांसद अनिल फिरोजिया के नेतृत्व में निकलने वाली वाहन रैली में सम्मिलित होंगे। भारतीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष रामदास जवादे, महिला मंडल अध्यक्ष आशा तेलंग ने समस्त समाजजनों, शहरवासियों से घर-घर से तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।

—————————————————————————————————————————————————————————————————–